फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP newly appointed state president Mohanlal Badauli said in Karnal

Karnal: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली बोले, राज्यसभा चुनाव के लिए पर्याप्त संख्या बल

Thu, 11 Jul 2024 04:00 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 11 Jul 2024 04:00 PM IST
सार

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कहा कि भाजपा ने पिछले साढ़े नौ सालों में जनता की सेवा की है और गरीबों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है। राज्यसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि हमारे पास पर्याप्त संख्या बल है।

विज्ञापन
BJP newly appointed state president Mohanlal Badauli said in Karnal
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली करनाल में भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचे। जहां उनका जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा शीघ्र ही मंडल प्रवास योजना शुरू की जाएगी। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ गरीबों तक पहुंचाएंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता एक सेवक की भांति काम करता है। आने वाले समय में हरियाणा में भी विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसमें भाजपा तीसरी बार स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी। इनेलो और बसपा के गठबंधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में जो भी लोग आएंगे उनका स्वागत है, सभी जनता के पास जाएंगे। लेकिन जनता को जिसकी नीतियां अच्छी लगेगी जनता उसे ही आशीर्वाद देगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने पिछले साढ़े नौ सालों में जनता की सेवा की है और गरीबों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है। राज्यसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि हमारे पास पर्याप्त संख्या बल है। भाजपा में पहले जानकारी नहीं होती कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा। इसका निर्णय हाई कमान करता है। नीट परीक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होगा। भाजपा सरकार ने सर्वाधिक युवाओं को रोजगार दिया है। जहां तक महंगाई की बात है तो उस पर नियंत्रण के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed