फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   bikers snached womens purse

महिला से बाइक सवार युवकों ने छीना पर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
bikers snached womens purse
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बस स्टैंड के सामने गुरु नानक स्कूल के समीप एक महिला से बाइक सवार दो युवक पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला ने अपना पर्स बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन इस दौरान वह सड़क पर गिर गई और बदमाश उसे कुछ दूरी तक घसीटते हुए भी ले गए। सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला तान्या ने बताया कि वह कुंजपुरा रोड पर एक कंपनी में काम करती है। काम खत्म करने पर वह शाम को बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। जब वह गुरु नानक स्कूल के समीप पहुंची तो बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने मास्क लगाया हुआ था। उन्होंने उसका बैग छीन लिया। उसने बैग को बचाने की कोशिश की। इस दौरान दोनों युवक बैग को खींचते हुए ले गए और महिला सड़क पर गिर गई लेकिन बदमाशों को रोक नहीं पाई। महिला के पर्स में दस्तावेज व कुछ रुपये थे। मौके पर पहुंचे सिटी थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि महिला की शिकायत दर्ज कर ली है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज जांचे जा रहे हैं। जल्द दोनों आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed