फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bike rider mother and daughter killed in accident, paramilitary jawan injured

हादसे में बाइक सवार मां-बेटी की मौत, पैरामिलिट्री का जवान जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
Bike rider mother and daughter killed in accident, paramilitary jawan injured
73: मृतक पत्नी 30 वर्षीय रिंकी व चार साल की बेटी गगन। फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। क्षेत्र के गांव मलिकपुर गादियान मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए, जिससे मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा पैरामिलिट्री फोर्स का जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि पैरामिलिट्री फोर्स का जवान पत्नी और बेटी को लेकर राखी बंधवाने के लिए ससुराल जा रहा था। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए करनाल मेडिकल कालेज भिजवाया, वहीं घायल बाइक चालक को करनाल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
घटनाक्रम के अनुसार योगेंद्र उत्तर प्रदेश के गांव सांपला, थाना खिझाना, जिला सहारनपुर का रहने वाला है। वह पैरामिलिट्री फोर्स का जवान है और फिलहाल सिक्किम में तैनात है। पानीपत की वधवा कालोनी में उसकी ससुराल है, जहां रक्षाबंधन पर पत्नी और बेटी को लेकर वह राखी बंधवाने के लिए बाइक से जा रहा था। तभी गांव मलिकपुर गादियान मोड़ पर तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक योगेंद्र एक साइड में गिर गया जबकि ट्रक के पहिए के नीचे आने से पत्नी रिंकी-30 और बेटी-04 गगन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले, शवों को पहचानना भी था मुश्किल
घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि हादसा बहुत दर्दनाक था। दोनों शव ट्रक के पहिये में फंसे थे और बुरी तरह से कुचले हुए थे। शवों की ऐसी हालत थी, उनको पहचाना भी मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेखौफ गुजरते हैं इस रास्ते से ट्रक
गांव के निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि टेक चंद ने बताया कि इस रास्ते से रेत से भरे ट्रक बेखौफ होकर गुजरते हैं, लेकिन इनकी रोकथाम के लिए कोई कार्रवाई नहीं होती, जिस कारण हमेशा हादसे का डर बना रहता है।

गांव मलिकपुर गादियान के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें महिला व बेटी की मौत हो गई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
-दीपक कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा

74: मृतक चार साल की बेटी गगन। फाइल फोटो।

74: मृतक चार साल की बेटी गगन। फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed