{"_id":"98b0ee71744c90b93cb45535556fd5ed","slug":"bike-rider-killed-in-collision-of-tempo","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला करनाल
Updated Thu, 22 May 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवल पुलिस कमांडो कांप्लेक्स मोड़ के पास एक टैंपों की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका दूसरा साथी बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर में भरती कराया गया है। इस दौरान चालक टैंपो छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव घीड़ निवासी अमित कुमार (25) गांव से बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। उसके पीछे उसके गांव का ही निवासी शैलेंद्र लिफ्ट लेकर बैठा था। नेवल कमांडो कांप्लेक्स मोड़ के पास करनाल से गांव जा रहे एक टैंपों का टायर फट गया।
इससे टैंपो अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टकरा गया और उसकी छत पर रखी स्टपनी बाइक सवार को जा लगी। इस कारण साफ्टेज इन्फोरमेशन टेक्नालॉजी लिमिटेड के कार्यकारी प्रतिनिधि अमित कुमार की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका दूसरा साथी शैलेंद्र जख्मी हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान चालक टैंपो छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। थाना कुंजपुरा में पुलिस ने फरार टैंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।