{"_id":"694ef1b7763819cff40252eb","slug":"bike-rider-employee-dies-after-being-hit-by-a-canter-karnal-news-c-18-knl1018-810037-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार कर्मचारी की मौत
Sat, 27 Dec 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मधुबन क्षेत्र के कैरवाली गांव के पास वीरवार रात को तेज रफ्तार कैंटर की सामने से बाइक में टक्कर लगने से कैरवाली गांव निवासी बाइक चालक विक्रम (25) की मौत हो गई। वह अपने मामा के गांव से घर लौट रहा था। घर पहुंचने से कुछ दूर पहले हादसे में उनकी जान चली गई।
पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कैरवाली गांव निवासी किसान पवन ने बताया कि वीरवार रात को उन्होंने खेत में पानी लगाया हुआ था। इसी दौरान ओसवाल कंपनी में काम करने वाला गांव का युवक विक्रम बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। जब वो गांव के श्मशान घाट के पास पहुंचे तो सामने से आए तेज रफ्तार कैंटर की बाइक के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसके बाद परिजन घायल को घरौंडा के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना पुलिस को दी गई और मंगलौरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं मधुबन थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करनाल सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। विक्रम ओसवाल कंपनी में काम करता था। वीरवार को वो डयूटी खत्म करने के बाद मामा के घर फैजलीपुर माजरा चले गए थे। जब घर लौट रहे थे तो कुछ ही दूरी पर हादसा हो गया। मृतक विक्रम शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था।