फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bike rider dies due to tractor-trolley collision

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to tractor-trolley collision
असंध। गांव फफड़ाना के शुगर मिल के पास गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विशाल वासी गांव गगसीना ने बताया कि उसके 49 वर्षीय पिता राममेहर मजदूरी करते थे। वह शनिवार शाम हैफेड शुगर मिल में काम पूछने गए थे। वह और उसका चचेरा भाई बलिंद्र उसके चाचा के ससुराल रतक गए थे। जब वापस आए तो उसके पिता शुगर मिल के बाहर मिल गए। रात को धुंध अधिक होने के कारण उनके पिता राममेहर बाइक लेकर उनके आगे चल रहे थे। जब वह शुगर मिल से थोड़ी आगे पुल के पास पहुंचे तो सामने से गांव ठरी की तरफ से गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली चालक ने पिता की बाइक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर उसके पिता के ऊपर से निकल गया। वह अपने पिता को एंबुलेंस से इलाज के लिए असंध के राजकीय अस्पताल में ले गया। जहां से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल रेफर कर दिया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया लेकिन तरावड़ी के पास उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed