फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bike rider collided with car, case registered for attempt to murder

कार से बाइक सवार को मारी टक्कर, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bike rider collided with car, case registered for attempt to murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जीटी रोड पर दादुपुर गांव के समीप कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव दादुपुर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि आठ दिसंबर की रात को लगभग नौ बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर गांव दादुपुर लिंक रोड पर जा रहा था।

तभी वहां पर एक कार में सुभाषचंद व राहुल बैठे थे। उन्होंने उसे बाइक रोकने का इशारा किया तो उसने बाइक नहीं रोकी और वापस घर जाने लगा। इसके बाद उन्होंने कार से उसकी बाइक को टक्कर मार दी और वह नीचे गिर गया। इसके बाद उन्होंने बाइक पर ही कार चढ़ा दी। जिसके नीचे उसका हाथ और टांग दब गई। राहगीरों ने उसके परिजनों को सूचना दी। तो उसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया। डॉक्टरों के अनुसार नरेश कुमार के सिर पर चोट लगी है। तरावड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed