{"_id":"61b66001c5e59068eb124300","slug":"bike-rider-collided-with-car-case-registered-for-attempt-to-murder-karnal-news-knl925504190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से बाइक सवार को मारी टक्कर, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से बाइक सवार को मारी टक्कर, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जीटी रोड पर दादुपुर गांव के समीप कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव दादुपुर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि आठ दिसंबर की रात को लगभग नौ बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर गांव दादुपुर लिंक रोड पर जा रहा था।
तभी वहां पर एक कार में सुभाषचंद व राहुल बैठे थे। उन्होंने उसे बाइक रोकने का इशारा किया तो उसने बाइक नहीं रोकी और वापस घर जाने लगा। इसके बाद उन्होंने कार से उसकी बाइक को टक्कर मार दी और वह नीचे गिर गया। इसके बाद उन्होंने बाइक पर ही कार चढ़ा दी। जिसके नीचे उसका हाथ और टांग दब गई। राहगीरों ने उसके परिजनों को सूचना दी। तो उसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया। डॉक्टरों के अनुसार नरेश कुमार के सिर पर चोट लगी है। तरावड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।