फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bike rider absconds after snatching chain from two women

Karnal News: दो महिलाओं से चेन छीनकर बाइक सवार फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Bike rider absconds after snatching chain from two women
- सेक्टर-13 में स्कूल से बच्चे को लेकर लौट रही थी महिला
विज्ञापन

- सेक्टर-छह में घर के बाहर खड़ी महिला के साथ वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। चेन स्नैचिंग की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। इस कारण महिलाओं का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। अब सेक्टर-13 और सेक्टर-छह में दो महिलाओं के गले से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है। पीड़ित महिलाओं ने केस दर्ज कराया है।
सेक्टर-13 निवासी सुषमा ने बताया कि वीरवार दोपहर को वह बच्चे को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान पैदल चलते समय बेटे के पैर का जूता निकल गया। वह बेटे को जूता पहनाने लगी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और उसके गले से चेन तोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

उसके बाद बदमाशों ने दूसरी वारदात सेक्टर-छह में की। महिला सरोज ने बताया कि वह घर के बाहर खड़ी होकर दूसरी महिलाओं से बात कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उसके गले से चेन तोड़कर भाग गए। सेक्टर-13 में वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जाता है कि सेक्टर-16 स्थित बाजार में भी बाइक सवारों ने महिला से चेन छीनने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती वारदात पुलिस के लिए चुनौती
त्योहारी सीजन में पुलिस का सख्त पहरा है। उसके बावजूद बदमाश लगातार चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बाजार हो या कॉलोनी ये बदमाश बेखौफ होकर महिलाओं के गले से चेन छीनकर फरार हो जाते हैं।



इनके साथ हो चुकी वारदात
कर्ण विहार निवासी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि वह सेशन कोर्ट में क्लर्क है। वह अपने परिवार के साथ भागवत कथा सुनने के लिए सेक्टर-12 में गया था। उसकी पत्नी ने दो तोले की चेन खोने के डर से उसे दे दी और उसने चेन पर्स में रख ली। मुख्य द्वार पर टोकन देकर जूते चप्पल वापस लेने लगा तो इसी दौरान किसी ने पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 1500 रुपये, और चेन भी थी। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया। इससे पहले मिठ्ठन मोहल्ला निवासी अंजू शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया थाा कि वह अपनी सहेलियों के साथ सेक्टर-12 स्थित खाटू श्याम के सत्संग में जा रही थी। इसी दौरान पीड़ित महिला के साथ अलग-अलग महिला भी थी। जिनमें सेक्टर-13 निवासी दिव्या अरोडा, सेक्टर-12 रजनी और आरती, सेक्टर-13 वीना गुप्ता, सेक्टर-14 निवासी नीलम जैन आदि महिलाओं के गले से डायमंड की चेन, मंगलसूत्र, के अलावा पांच चेन महिलाओं के गले से निकाली गई। पहले महिलाओं के ग्रुप में आरोपी महिलाएं शामिल हुई और शातिर तरीके से एक के बाद एक-एक कर महिलाओं के गले से आभूषण उतारते रहे, जबकि महिलाओं को घटना की भनक तक नहीं पड़ी। बाद अंजू के गले से आरोपी महिला चेन उतारने लगी तो शक हुआ। महिलाओं ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया था और पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed