Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bhole Di Baraat Chadhi Gajj Bajj Ke, Khushiyan Manai Rajj-Rajj Ke.

करनाल: भोले दी बरात चढ़ी गज्ज बज्ज के, खुशियां मनाई रज्ज-रज्ज के...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Bhole Di Baraat Chadhi Gajj Bajj Ke, Khushiyan Manai Rajj-Rajj Ke.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भोले दी बरात चढ़ी गज्ज बज्ज के, खुशियां मनाई रज्ज-रज्ज के.., चरण की धूल ले लूं मैं, मेरे भगवान आए हैं व बजाओ ढोल स्वागत में मेरे कैलाशी आए हैं.. जैसे भजनों के अलावा भोले रे तेरी बम-बम बम भोले.. जैसे जयकारे कर्ण नगरी में पूरे दिन गूंजे। मौका था महाशिवरात्रि पर्व का। जो जिलेभर में उत्साह से मनाया गया।
महाशिवरात्रि पर शहर में विशेष रूप से शोभायात्रा भी निकाली गई। शिव बरात के रूप में निकलने वाली ये शोभायात्रा साल की सबसे बड़ी शोभायात्रा है। जिसे देखने के लिए शोभायात्रा के आठ किलोमीटर के मार्ग पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। 31 झांकियों में शिव पुराण, रामायण, कृष्ण लीला, विष्णु पुराण और नव दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों पर आधारित झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के सभी बैंड, डीजे और जागरण पार्टियों के कलाकारों ने भी शिव महिमा का बखान किया। शहर में शोभायात्रा के मार्ग पर जगह-जगह स्थानीय लोगों की ओर से झांकियों के मंच भी सजाए गए। जहां कलाकारों ने शिव गोरा, राधा कृष्ण और वीर हनुमान के नृत्य की प्रस्तुति दी। सुंदर झांकियों का मंचन देख दर्शक भी गदगद दिखाई दिए। शहर भर में 100 से ज्यादा जगहों पर भंडारा व स्टाल लगाकर प्रसाद बांटा गया। शोभायात्रा श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा की ओर से निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीले वस्त्र धारण कर महिलाओं ने शीश पर सजाया कलश
शोभायात्रा ने रामालीला भवन से शुरू होकर रेलवे रोड, सदर बाजार, नावल्टी रोड, कमेटी चौक, कर्ण गेट व सर्राफा बाजार की परिक्रमा के बाद शिव मंदिर में विश्राम लिया गया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण करके शीश पर कलश सजाते हुए परिवार में खुशहाली की प्रार्थना की। साथ ही शोभायात्रा में कांवड़ियों की टोलियां भी भगवान शिव का जयघोष करती हुई आगे बढ़ीं। जिन्हें देखकर लोगों ने भी जयकारे लगाए और फूलों से स्वागत भी किया।
शिव आघौरी व काशी जी महाश्मशान की झांकी आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में शिवलिंग पूजा, श्री गणेश जी रिधि-सिधि संग, मां दुर्गा जी द्वारा चंड मुंड का संहार, शीश के दानी खाटू श्याम, हनुमान और वानर सेना द्वारा सेतू बनाना, गंगा मैया मगरमच्छ पर सवार, काशी जी का महाश्मशान, राधा-कृष्णा, मीरा, डोली में पार्वती जी, झंडे वाले, रथ में ब्रह्मा जी, अघौरी, पार्वती आराधना करते नारद जी, भीलनी द्वारा भगवान राम को बेर खिलाना, अशोक वाटिका में त्रिजटा द्वारा सीता सुरक्षा, जयमाला डालते भगवान शिव पार्वती, नंदी पर सवार भोलेनाथ, भगवान विष्णु जी का विराट स्वरूप, सिंहासन पर भोलेनाथ पार्वती, भूत प्रेत और भोलेनाथ व शिव प्रतिमा की पालकी की झांकी शामिल रही।
जलाभिषेक के बाद शोभायात्रा में चले सांसद, मेयर और मुख्यमंत्री प्रतिनिधि
करनाल। सांसद संजय भाटिया, मेयर रेणू बाला गुप्ता और मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला ने महाशिवरात्रि पर शनिवार को चौड़ा बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर व रघुनाथ मंदिर में मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने शोभायात्रा के साथ-साथ पैदल चलकर शहर भर में लोगों का अभिवादन किया।

साथ ही उन्होंने सभी को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी और बाबा भोलेनाथ से कामना की। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि शिवरात्रि महापर्व है, आज बाबा भोलेनाथ के विवाह का दिन है, उनके इस पर्व को पूरी दुनिया धूमधाम से मना रही है। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष योगेन्द्र राणा, जिला परिषद वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि धीरज खरकाली, जिला महामंत्री सुनील गोयल, भाजपा कोषाध्यक्ष बृज गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, सचिव मेघा भंडारी, पार्षद ईश गुलाटी सहित अन्य शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed