फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bets placed in Dangal, Divyang Rafiv's fire

दंगल में लगाए दांव, दिव्यांग रफीव का जलवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Bets placed in Dangal, Divyang Rafiv's fire
Bets placed in Dangal, Divyang Rafiv's fire
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बड़ा गांव में श्री शाकुंभरी मैया ड्रामाटिक क्लब की ओर से आयोजित माता शाकुंभरी देवी मेले के दूसरे दिन बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। बारिश के बीच मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे और मां शाकुंभरी देवी का आशीर्वाद लिया।
वहीं इस मौके पर आयोजित दंगल के दूसरे दिन मैदान गीला होने के कारण सरकारी स्कूल के सामने अखाड़ा बनाया गया। जिसमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, यूपी और जम्मू-कश्मीर के पहलवानों ने दम दिखाया।
विज्ञापन

दंगल में विजय ने राकेश, दिनेश ने राकेश, जस्से ने प्रताप, सुरेंद्र ने साहिल, अमित ने सुमित, कुलदीप ने भीम, शेखर ने सुखदेव, कृष्ण ने बम्बी, शमशाद ने अक्षय, विनय ने रमन, बलराम ने रोहित, अंकुश ने गीतू, सतीश ने ओमप्रकाश, लीला ने राहुुल, कार्तिक ने सोनू, राजिंद्र ने मान, पवन ने रमन और राहलु ने बलराम को हराकर कुश्ती जीत ली। दंगल में आकर्षण का केंद्र सहारनपुर का दिव्यांग रफीव रहा, जिसने अखाड़े में आकर जोड़ मांगा तो एक पहलवान ने दिव्यांग समझ कर उसके साथ हाथ मिला लिया। फिर क्या था, एक के बाद एक पलटी दी और कुछ ही देर में रफीव ने दंगल जीत लिया। यह नजारा देख वहां उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाकर रफीव का तालियों से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधान हन्नी गुप्ता, प्रताप राणा, कुलदीप राणा, नरेश पांचाल, राजपाल सेन, जोगिंद्र राणा, सुमित राणा, सौरभ राणा, अंग्रेज, खुशवंत, शेर सिंह सेन और अमन का विशेष सहयोग रहा। उधर, मेले में महिलाओं और बच्चाें ने जमकर खरीदारी की। रविवार को मंदिर कमेटी की ओर से कढ़ी-चावल का भंडारा लगाया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed