फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   bar assocition election today

जिला बार संघ के चुनाव आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
bar assocition election today
जिला बार संघ के चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मैनुवली मतदान के दौरान वकीलों को मास्क लगाना, ड्रेस व पहचान पत्र अनिवार्य होगा। सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करनी होगी। मतदान प्रक्रिया के दौरान बाकायदा वीडियोग्राफी होगी। यदि कोई फर्जी वोट डालने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा। वीरवार शाम तक चुनाव को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई। ये जानकारी रिटर्निंग अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता जगमाल सिंह जटैन ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुबह आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान होगा। मतगणना पूरी होते ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। सेक्टर 12 स्थित बार रूम में मतदान होगा। वहीं, पुलिस सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किये गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार का विवाद न हो सके। लॉयर चेंबर कांप्लेक्स में करीब 2500 वकील हैं। जिनमें से करीब 1580 वकीलों के वोट हैं। हाल में 93 नए वकीलों के अतिरिक्त वोट जुड़कर कुल मतदाता संख्या करीब 1673 हो गई है। मार्च के बाद जो नए वकील आए उनके मत बने हैं। 26 अक्तूबर को नामांकन प्रक्रिया हुई थी। प्रधान पद के लिए निवर्तमान प्रधान कंवरप्रीत सिंह भाटिया, राहुल बाली व बलदेव राणा के बीच टक्कर है। बलदेव राणा पहले भी प्रधान रह चुके हैं। उप प्रधान पद के लिए प्रवीन कुमार चौहान, हरीश आर्य व सुधीर चौहान के बीच कड़ा मुकाबला है। सचिव पद के लिए सुमित मोहन शर्मा, मनोज सचदेवा व ऋचा शर्मा मैदान में हैं। खजांची पद के लिए सोनू कुमार, प्रदीप वोहरा, राजेश कुमार गौड़ व तपन वर्मा और सह सचिव पद के लिए सुनील शर्मा व सोनल शर्मा के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed