फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bangladeshi civil servants visited Karna Nagri

Karnal News: बांग्लादेशी सिविल सेवकों ने किया कर्ण नगरी का भ्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi civil servants visited Karna Nagri
बांग्लादेशी सिविल सेवकों ने किया कर्ण नगरी का भ्रमण
- प्रशासनिक अधिकारियों से भेंट कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की ली जानकारी, ग्रामीणों से भी किया संवाद
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। बांग्लादेशी सिविल सेवकों का एक प्रतिनिधिमंडल कर्ण नगरी पहुंचा और यहां की स्थिति का अनुभव प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ अपने विचार साझा किए। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उपायुक्त अनीश यादव और विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों से भेंट की। उपायुक्त ने प्रशासन के कार्य और शक्तियों के बारे में जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल में 43 सदस्य शामिल रहे। नगराधीश अमन कुमार ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल का करनाल दौरा मसूरी स्थित राष्ट्रीय सुशासन केंद्र की ओर से 62वें क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत निर्धारित किया गया था और यह भारत के प्रधानमंत्री की बांग्लादेश यात्रा के दौरान बांग्लादेश और भारत के बीच की गई संयुक्त घोषणाओं की प्रतिबद्धताओं में से एक था।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने एसडीएम ऑफिस, रिकॉर्ड रूम व तहसील कार्यालय के साथ-साथ सरल केंद्र का भी भ्रमण किया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार ने सरकार की विकासात्मक योजनाओं और उनमें जिला प्रशासन की भूमिका की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने स्कूली बच्चों, शिक्षा और अन्य स्कीमों में धनराशि खर्च और क्या-क्या समस्याएं पेश आती हैं, उनकी जानकारी भी ली। ग्रामीण क्षेत्रों की जानकारी लेने के मकसद से सुल्तानपुर गांव का भी दौरा किया। यहां ग्राम सचिवालय व सामुदायिक केंद्र का भ्रमण करके पंचायत के सदस्यों व ग्रामीणों से संवाद किया। वे गांव की साफ-सफाई से प्रभावित हुए। ब्यूरो
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed