फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bakery operator and ninth student stabbed to death

Karnal News: बेकरी संचालक और नौवीं के छात्र काे चाकू घोंप किया लहूलुहान

Sat, 29 Apr 2023 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 29 Apr 2023 03:14 AM IST
विज्ञापन
Bakery operator and ninth student stabbed to death
करनाल। शिव कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर में बेकरी संचालक और नौवीं के छात्र पर दिनदहाड़े 15 हमलावरों ने हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने बेकरी संचालक के पेट पर सामने से चाकू घोंप दिया। नौवीं के छात्र के पेट में इतना गहरा वार किया डॉक्टर की हथेली तक पेट अंदर चली गई। दाेनों पर हमला किए जाने की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी गई। हमलावरों का पता भी नहीं चल सका है। रामनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शिव कॉलोनी में 23 वर्षीय साहिल की बेकरी है। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे एशियन पब्लिक स्कूल की छुट्टी होने पर नौवीं का छात्र दीनानाथ भी साहिल की बेकरी पर आ गया। यहां से दोनों बेकरी का कुछ सामान लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एशियन पब्लिक स्कूल के पास 15 हमलावरों ने उनका रास्ता रोककर उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने साहिल के पेट में चाकू घाेंपकर लंबा कट मारा, जिससे उसकी अंतड़िया बाहर निकल आई और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद उन्होंने दीनानाथ को भी दो बार चाकू मारे। बाद में हमलावर दोनों को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर लगाया गया, जहां से उन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां पर साहिल का ऑपरेशन हुआ, जबकि दीनानाथ को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



- दोस्त बाइक पर लेकर गए अस्पताल

आसपास के लाेगों ने बेकरी संचालक साहिल पर हमला होने की सूचना उसके दोस्त रोनिन की दी। रोनिन ने बताया कि जब वह माैके पर पहुंचा तो साहिल अपने पेट को पकड़े उसकी ओर बढ़ा। साहिल ने जैसे ही पेट से हाथ हटाया उसकी अंतड़ियां बाहर आ गईं। इतने में बाकी दोस्त भी मौके पर आग गए। साहिल और दीनानाथ को बाइक पर बैठाकर सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




- बेकरी संचालक की चार महीने पहले ही हुई है शादी



साहिल के दोस्त दीपू ने बताया कि चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद ये वारदात हुई। उधर, दीनानाथ के पिता विनोद महतो ने बताया कि वह पल्लेदारी का काम करता है। बेटे के पहले किसी तरह का झगड़ा नहीं पता था। एसएचओ रामनगर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस बयान दर्ज कर रही है। अभी तक यह पता नहीं चल सकता है कि हमला किसने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed