{"_id":"68ec0359cf8d261526079c9b","slug":"bajrang-seva-dal-workers-took-out-a-morning-procession-karnal-news-c-18-knl1008-758059-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बजरंग सेवा दल कार्यकर्ताओं ने निकाली प्रभातफेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बजरंग सेवा दल कार्यकर्ताओं ने निकाली प्रभातफेरी
Mon, 13 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। श्री बजरंग सेवा दल की ओर से निकाली जा रही प्रभात फेरी ने रविवार को रेलवे रोड स्थित पीर कॉलोनी में भजन गाए। प्रभात फेरी के साथ चल रही संगत का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर सुभाष प्रभाकर, सुरेंद्र गुप्ता, कुलदीप शर्मा तथा तेलु राम ने घरों में ‘हर-हर महादेव’ के जयघोषों से लोगों को प्रभात वेला में उठने का आह्वान किया। ये प्रभात फेरी 7 अक्तूबर को श्री वाल्मीकि जयंती से शुरु हुई और 5 नवंबर श्री गुरु नानक देव जयंती तक निकाली जाएगी। सभा के प्रधान वेद कटारिया ने बताया कि भगवान विष्णु को पूरे वर्ष में सर्वाधिक प्रिय माह कार्तिक में प्रतिदिन प्रभात-फेरी निकालने का और प्रात:काल स्नान दान तथा भक्ति व सिमरन का खास महत्व है। प्रभात-फेरी में तिलक चावला, प्रवीन मैहता, संजय कटारिया, प्रवीन वधवा, सतीश जोशी, रेखा कक्कड़, निर्मला अरोड़ा, संतोष जोशी, वीना गुप्ता, बेबी शर्मा, नरेश बख्शी, नीलम शर्मा, बलजिन्द्र कालड़़ा और संतोष मेहरा के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
वेतन न मिलने पर संघर्ष का लिया निर्णय
करनाल। वेतन बाधाओं के चलते सीपीएलओ ने भारतीय मजदूर संघ के साथ जुड़कर संघर्ष करने का निर्णय लिया है। रविवार को रोड़ धर्मशाला में हुई बैठक में सीपीएलओ की सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से देवी दयाल को हरियाणा पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर यूनियन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा गुरपाल को जिला मंत्री, अजय को सह मंत्री, मनप्रीत को कोषाध्यक्ष, सुमन को सह कोषाध्यक्ष, सोनू पाल को जिला प्रवक्ता और नरेंद्र व दलेर सिंह को जिला संगठन मंत्री बनाया गया। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष देवी दयाल ने बताया कि सीपीएलओ मार्च 2024 से पंचायत विभाग व सीआरआईडी विभाग में कार्यरत हैं और अपना काम ईमानदारी से कर रहे हैं। इस अवसर पर यूनियन से जुड़े अधिकांश सीपीएलओ उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।