{"_id":"9c16df6b00b0ac3f81ae398d89af0729","slug":"babain-waterm-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबैन में पानी की किल्लत पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबैन में पानी की किल्लत पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/बाबैन
Updated Thu, 20 Feb 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे की निरंकारी कॉलोनी में पानी की पाइपलाइन टूटी होने से सड़क पर पानी खड़ा है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर लोगों ने वीरवार को प्रदर्शन किया। कॉलोनी निवासियों को गंदा पानी पीने को मिल रहा है, जिससे बीमारी फैलने का डर बना हुआ है।
कॉलोनी निवासियों के बार-बार शिकायत करने के बावजूद जलापूर्ति विभाग की ओर से टूटी पाइपलाइन को नहीं जोड़ा गया। इससे कस्बे के लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष है।
कस्बा बाबैन निवासी अजमेरो देवी, नीलम रानी, कैलाशो रानी, कृष्णा, देवकी, दयालो, कृष्ण कुमार, अजय सिंगला, सुखजोत, देव, विजयपाल, रूलदा राम ने बताया कि निरंकारी कॉलोनी की पीने के पानी की पाइप लाइन कई दिनों टूटी पड़ी है।
विज्ञापन
टूटी पाइप लाइन से पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि निरंकारी कॉलोनी से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं।
कस्बे के लोगों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से पानी की टूटी पाइप लाइन को जल्द ठीक करवाने की मांग की हैं। उधर, जलापूर्ति विभाग के जेई प्रदीप कुमार ने कहा कि सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। फिलहाल वे इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं कर सकते।