{"_id":"67105d2b4bac208cfb0549b6","slug":"baba-gaurishankar-defeated-wrestler-sandeep-karnal-news-c-18-knl1008-500292-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बाबा गौरीशंकर ने पहलवान संदीप को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बाबा गौरीशंकर ने पहलवान संदीप को दी पटखनी
विज्ञापन
- बड़ा गांव में मां शाकुंभरी मैया मेले में दंगल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बड़ा गांव के श्री शाकुंभरी देवी मंदिर कमेटी की ओर से बुधवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जब अयोध्या से पहुंचे बाबा गौरी शंकर और रवि शंकर ने अखाड़े की सलामी ली तो वहां मौजूद दर्शकों ने जय श्रीराम के जयघोष से उनका स्वागत किया। दंगल में एक पहलवान ने दूसरे पहलवान से अभद्रता कर दी, इसके बाद बाबा गौरी शंकर ने पहलवान संदीप को एक के बाद एक पटखनी देकर पराजित किया।
स्वागत के बाद जैसे ही बाबा गौरी शंकर ने जोड़ी मांगी तो यूपी के पहलवान संदीप ने उनसे हाथ मिला लिया। जब दोनों पहलवान दम दिखा रहे थे तो संदीप ने बाबा गौरी शंकर से मारपीट शुरू कर दी और उनकी आंखों में मिट्टी डाल दी। ये देख दर्शक नाराज हो गए और अखाड़े में आकर संदीप को हटाया गया, फिर बाबा गौरी शंकर ने पहलवान संदीप को एक के बाद एक पटखनी देकर पराजित किया।
दंगल देखने के लिए बच्चों के साथ-साथ बुजुर्ग भी घंटों पहलवानों का इंतजार करते रहे। दंगल में सोनीपत के पहलवान हन्नी ने जीद के पहलवान वीर को हराया, सौंकड़ा की महिला पहलवान परमजीत ने कुरुक्षेत्र की महिला पहलवान रीना हो हराया, बाबा रवि शंकर ने असंध के विकास को हराया, पहलवान प्रीति राधा और माफी बराबर रही, पहलवान कार्तिक ने बिंदर को हराया, पहलवान सोमपाल ने सोनू को हराया और सालवन के पहलवान अमरनाथ ने सहारनपुर के सुशील को हराया। इस अवसर पर श्री शाकुंभरी देवी मंदिर कमेटी के प्रधान प्रताप राणा, पूर्व सरपंच चरण सिंह, सुभाष राणा, तजेंद्र राणा, बृजेश राणा ओर सतीश राणा के साथ-साथ ग्रामवासियों को विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
दूध होदां न दही होवे, कणै ते बणेगे पहलवान
दंगल में समय से पहले अखाड़े में पहुंचे 93 वर्षीय बुजुर्ग बाबू राम पहलवानों की कमी को देख बोले, इब न दूध रहयां, न दही अर न लास्सी बस रहगे ये पीजा बर्गर कड्डै ते बणेगे पहलवान। हरियाणा की कहावत ही बैरे नी कणै जा ली जित दूध दही का खाना ईब निरी सब्जी सै भाई वा भी दवाई आल्ली। वो चुरमा भी बैरा नी कौण ले गया बरसों हो गए देखे भी। वे बताते हैं कि पहल्यां बालकां ने दूध दही खान ने दिया करदे इब तो भई न दूध होदां न दही होवे भी तो वा भी टीके की, कणै ते बणेगे पहलवान।