फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Awareness march was taken out and information was given about the new laws

Karnal News: जागरूकता मार्च निकाल नए कानूनों के बारे में बताया

Sat, 17 Aug 2024 06:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 17 Aug 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Awareness march was taken out and information was given about the new laws
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मधुबन। हरियाणा पुलिस अकादमी ने तीन नए कानूनों अर्थात भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023’ को लेकर जागरूकता मार्च निकाला गया। जागरूकता मार्च अकादमी के निदेशक डॉ. सीएस राव के मार्गदर्शन में निकाला गया।
जागरूकता मार्च अकादमी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस दीक्षांत परेड मैदान से शुरू होकर परिसर के आवासीय मार्गों से होते हुए वापिस दीक्षांत परेड मैदान में संपन्न हुआ। जागरूकता मार्च में अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बैच नंबर 91 की महिला प्रशिक्षणार्थियों और लोयर स्कूल कोर्स के प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तीन नए प्रमुख कानूनों के बारे पुलिसकर्मियों के लिए भी अकादमी में लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
विज्ञापन

जिनमें प्रदेश भर से आए प्रतिभागियों को इनके बारे में जानकारी दी जाती है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अकादमी के हर्षवर्धन सभागार में तीन नए कानूनों पर प्रकाश डालने वाली जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। हरियाणा पुलिस अकादमी द्वारा विभिन्न माध्यमों से नागरिकों व पुलिसकर्मियों को इन कानूनों के बारे में जागरूक किया जाता है। इस मौके पर अकादमी के रिजर्व निरीक्षक तरसेम, लाइन प्रबंधक निरीक्षक सुभाष, राम अवतार व गुलाब सिंह आइद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed