{"_id":"69ac85c74609df640b07ca0d","slug":"awareness-about-road-safety-karnal-news-c-18-knl1018-859983-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Sun, 08 Mar 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
मूनक। मोर माजरा स्थित आर्य कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में शनिवार को एनएसएस सेल की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वयंसेविकाओं को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और मोबाइल फोन का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता संदेश दिए। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. संदीप कंधवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी लोग यातायात नियमों का सही तरीके से पालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेविकाओं को समाज में भी लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्राचार्य डॉ. संदीप ने सभी प्राध्यापिकाओं और छात्राओं को कार्यक्रम के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए बधाई दी। इस अवसर पर प्रधान सुखबीर सिंह मान, उप प्रधान भूपेंद्र सिंह मान, सचिव ओम प्रकाश, सहसचिव, बलवान सिंह, पूर्व प्रधान दिलीप सिंह मान, पूर्व सचिव राम सिंह और समस्त कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन