फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Awakened at festivals Department of Health, launched raids

त्योहारों पर जागा स्वास्थ्य विभाग, छापेमारी शुरू

Sun, 27 Oct 2013 12:13 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sun, 27 Oct 2013 12:13 AM IST
विज्ञापन
Awakened at festivals Department of Health, launched raids
कुरुक्षेत्र में त्योहारों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इसके लिए बाकायदा टीमें गठित करके शहर तथा गांवों की दुकानों में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन


छापामारी के दौरान विभाग की टीमें सैंपल लेकर लैब में भेज रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिस भी दुकान का सैंपल खराब निकलेगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार ने बताया कि उन्होंने त्योहारों को देखते हुए खाद्य सामग्री की चेकिंग के लिए टीमें गठित की है जो शहर तथा ग्रामीण एरिया में बनी मिठाई की दुकानें, दूध की डेयरियां तथा चिप्स की दुकानों तथा गोदामों में जाकर सामान को चेक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को उन्होंने स्वयं दुकानाें में जाकर छापामारी की है। आज वे भी झांसा के एरिया में जांच अभियान चला रहे हैं। वहीं डीएफएसओ श्याम लाल ने बताया कि उनके साथ आज विभाग के कर्मचारी सुनील, हुकम सिंह तथा जियालाल इस जांच अभियान में सहयोग कर रहे हैं।

आज उन्हाेंने शहर की दर्जनों दुकानाें का निरीक्षण किया तथा कई दुकानों से सैंपल भी लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने झांसा रोड पर स्थित चिप्स के गोदाम से भी अलग-अलग दो सैंपल लिए हैं। उन्होंने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो इसके लिए विभाग ने खाद्य सामग्री की जांच के लिए यह अभियान चलाया है।


इस अभियान के तहत जो भी सैंपल फैल होेंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की इस छापामारी के दौरान शहर तथा ग्रामीण एरिया के दुकानारों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आज की जांच में उन्होंने दूध, बर्फी, रसगुल्ले तथा खोए के साथ-साथ चिप्स के भी सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed