फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Audiography machine repaired, patients can be examined

Karnal News: ऑडियोग्राफी मशीन दुरुस्त, मरीजों की हो सकेगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Audiography machine repaired, patients can be examined
- खराब होने के कारण मशीन को भेजा गया था दिल्ली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नागरिक अस्पताल में इस सप्ताह से सुनने व बोलने की समस्या से पीड़ित मरीजों की जांच संभव हो सकेगी। उन्हें रोहतक या चंडीगढ़ पीजीआई जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि सुनने व बोलने की क्षमता की जांच करने वाली ऑडियोग्राफी मशीन दुरुस्त कर दी गई है।
नागरिक अस्पताल में सुनने व बोलने की समस्या से पीड़ित मरीजों की जांच के उद्देश्य से वर्ष 2015 में ऑडियोग्राफी मशीन लाई गई थी लेकिन ऑडियोलॉजिस्ट न होने के कारण ऑडियोग्राफी मशीन बंद पड़ी थी। मार्च 2024 में जींद से एक ऑडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के बाद मशीन को चेक किया तो उसमें तकनीकी खराबी मिली। जिसके बाद उसे ठीक करने के लिए करीब 15 दिन पहले दिल्ली भेजा गया। अब ऑडियोग्राफी मशीन ठीक हो चुकी है। ऐसे में नौ साल के इंतजार के बाद जिलेभर के लोगों की सुनने व बोलने की क्षमता की जांच शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन


ऑडियोग्राफी मनीन में जो तकनीकी खामियां थी उन्हें ठीक कर दिया गया है। इस सप्ताह नागरिक अस्पताल में मशीन आने की उम्मीद है। जिसके बाद नवजात से लेकर बुजुर्गों तक की सुनने व बोलने की क्षमता की जांच अस्पताल परिसर में ही हो सकेगी। इसके लिए उन्हें रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अपूर्वा शर्मा, ऑडियोलॉजिस्ट, नागरिक अस्पताल, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed