फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attention Pathankot... Canter operator dies after being hit by a trailer

Karnal News: पठानकोट के ध्यानार्थ... ट्राले की साइड लगने से कैंटर के परिचालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Attention Pathankot... Canter operator dies after being hit by a trailer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित घरौंडा के पास गढ़ी मुल्तान फ्लाईओवर पर सोमवार रात को ओवरटेक करने के दौरान ट्राले की साइड लगने से कैंटर के परिचालक पंजाब, पठानकोट के काहनपुर गांव निवासी दलजीत की मौत हो गई। घरौंडा थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर करनाल सिविल अस्पताल के शवगृह से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। कैंटर चालक गुरमीत की शिकायत पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज की है।

पजांब, जालंधर के हरगोबिंद नगर निवासी एवं कैंटर के मालिक गुरमीत सिंह ने बताया कि वे खुद कैंटर चलाते हैं। सोमवार रात को वे अपने कैंटर में आलू और फल भरकर जालंधर से दिल्ली के लिए निकले थे। उनके साथ कैंटर में पठानकोट के काहनपुर गांव निवासी दलजीत सिंह भी सवार थे। जब रात को करीब साढ़े 11 बजे उनका कैंटर घरौंडा से कुछ दूरी पर गढ़ी मुल्तान फ्लाईओवर पर पहुंचा तो उनके आगे एक ट्राला चल रहा था।
विज्ञापन

ट्राला चालक का आरोप है कि ट्राला चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। जब वो अपने कैंटर को ट्राले से ओवरटेक करते हुए आगे निकालने लगे तो ट्राला चालक ने अचानक बिना कोई संकेत दिए ट्राले को उनकी साइड में मोड़ दिया। इससे ट्राला की कैंटर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक ट्राला लेकर भाग गया। इससे उनका सहायक दलजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए घरौंडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दलजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। कैंटर चालक गुरमीत ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर दूसरी साइड की सड़क पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार रात ट्राले की साइड लगने से कैंटर सहायक पठानकोट के काहनपुर निवासी दलजीत सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर चालक गुरमीत की शिकायत पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अभी ट्राला चालक की पहचान नहीं हो पाई है।

- दीपक कुमार, प्रभारी, घरौंडा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed