{"_id":"61fee49c96789223524b52b6","slug":"attempt-to-uproot-icici-bank-atm-karnal-news-knl980939178","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम उखाड़ने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम उखाड़ने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए दो युवकों ने शुक्रवार रात को मशीन उखाड़ दी। इसी दौरान एटीएम बुथ का चौकीदार मौके पर पहुंच गया। चौकीदार को देखकर आरोपी फरार हो गए। गनीमत रही कि आरोपी मशीन से रुपये चोरी नहीं कर पाए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर गिरधर जांगड़ा ने बताया कि शुक्रवार रात को उनके बैंक के एटीएम को तोड़कर दो चोर रुपये निकालने का प्रयास कर रहे थे। यह वारदात रात को करीब 8.50 बजे की है। मशीन टूटने की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी कर्मचंद जब बूथ में जाने लगा तो वह चोर उसे देखकर वहां से भाग गए। सुरक्षा कर्मी ने अंदर जाकर देखा कि मशीन उखड़ी हुई है। उसने इसकी सूचना उसे दी और पुलिस को मौके पर बुलाया। एटीएम में रखा कैश बच गया।
वर्जन
शुक्रवार रात को एटीएम उखाड़कर दो युवकों ने रुपये चोरी करने का प्रयास किया है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामला दर्ज किया गया है सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
सतपाल सिंह, इंद्री थाना प्रभारी।