फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attacked with knives for not naming the land

Karnal News: जमीन नाम नहीं करवाने पर करवाया चाकुओं से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Attacked with knives for not naming the land
जलमाना। क्षेत्र के गांव शेखपुरा मंचूरी में एक दंपत्ती ने बहू पर चाकुओं से हमला करवाने का आरोप लगाया है। जलमाना पुलिस ने बुजुर्ग दंपत्ती और उसके बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुजुर्ग दंपत्ती का आरोप है। कि उनकी बहू ने जमीन नाम नहीं करने से खफा होकर उन पर हमला करवाया है।
विज्ञापन

शेखपुरा मंचुरी गांव निवासी भगवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे कुछ लोगों ने दरवाजा खटखटाया। उसकी पत्नी हरजीत कौर ने दरवाजा खोला तो उन्होंने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। जब वह पत्नी को बचाने के लिए पहुंचा तो उससे भी मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि सभी हमलावरों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। वहीं बुजुर्ग के बेटे का आरोप है कि रात को उनके माता-पिता पर हमला करने वालों में शिव कॉलोनी में रहने वाला साला गोलू और उसके साथी शामिल है। हरविंद्र सिंह ने बताया कि कि उसकी करीब आठ माह पहले लव मैरिज हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही जमीन के लिए उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया। उसकी पत्नी ने तलाक का केस भी कोर्ट डाला हुआ है। आरोप है कि उसकी पत्नी और उसके परिजन उनकी जमीन हथियाना चाहते हैं। वे उसे बार-बार धमकी देते हैं कि वे उसे दहेज या फिर किसी अन्य केस में फंसा देंगे। इस संबंध में जांच अधिकारी गुरजीत ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस गांव में पहुंच गई थी। परिजनों ने गंभीर अवस्था में बुजुर्ग दंपति को करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। अभी तक हरजीत कौर बेसुध है और बयान देने की हालत में नहीं है। ऐसे में हरजीत कौर के पति भगवंत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed