{"_id":"652322edb72d229dca092cf4","slug":"atm-disconnected-couldnt-withdraw-cash-karnal-news-c-18-knl1008-237189-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एटीएम काटा, नहीं निकाल सके नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एटीएम काटा, नहीं निकाल सके नकदी
विज्ञापन
असंध। गांव जलमाना में शनिवार की देर रात चोरों ने करीब 12:15 बजे एटीएम को काटकर नकदी चोरी करने का प्रयास किया। चोरों को एटीएम से नकदी निकालने में करीब पौने घंटे मशक्कत करनी पड़ी, मगर वह इस मकसद में कामयाब नहीं हो सके। इसी दौरान वहां से गुजर रहे वाहन के सायरन की आवाज सुनकर आरोपी एटीएम को छोड़कर भाग निकले। सुबह होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बैंक अधिकारियों के बयान के आधार पर केस दर्ज किया।
जलमाना में गुरुद्वारा की दुकानाें में पंजाब एंड सिंध बैंक का एटीएम लगा हुआ है। इस एटीएम से चोरों ने नकदी चोरी करने का प्रयास किया। चोर शनिवार की रात करीब सवा बारह बजे एटीएम के पास पहुंचे। सबसे पहले चोरों ने शटर के ताले तोड़े और उसके बाद अंदर घुसे। एटीएम से चोरों ने नकदी निकालने का प्रयास किया, मगर नकदी नहीं निकली तो वे स्क्रीन को तोड़कर लॉक तक पहुंचे। लॉक तोड़ने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी, मगर एटीएम का लॉक नहीं तोड़ सके। इसी दौरान वहां से गुजर रहे वाहन के सायरन की आवाज सुनने पर चोर एटीएम को छोड़कर मौके से भाग गए।
रविवार सुबह एक युवक बैंक का शटर देखा ताे ताले टूटे हुए थे। उसने इसकी सूचना सीनियर मैनेजर दिनेश कुमार काे दी। इसके बाद पंचकूला से बैंक की टीम माैके पर पहुंची। उन्होंने जलमाना चाैकी प्रभारी को मामले की जानकारी दी। चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जानकारी ली। बैंक मैनेजर दिनेश कुमार ने बताया कि चाेरों ने एटीएम को तोड़कर नकदी निकालने का प्रयास किया, मगर वह नकदी नहीं निकाल सके। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
वर्जन
जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा
चोरों ने रात में एटीएम को तोड़कर नकदी निकालने का प्रयास किया है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
-मनोज कुमार, थाना प्रभारी असंध।