फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   9 lakh rupees stolen by cutting ATM cashbox in Yamunanagar

यमुनानगर: पीएनबी के एटीएम का कैश बॉक्स काटकर उड़ाए नौ लाख, सात मिनट में वारदात को दिया अंजाम

Thu, 14 Apr 2022 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रादौर, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रादौर, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Apr 2022 02:20 AM IST
सार

बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम कैश बॉक्स काटा। रादौर रोड स्थित जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास लगे पीएनबी के एटीएम में वारदात हुई। सीसीटीवी कैमरे में एक युवक बाहर की ओर जाता हुआ दिखाई दिया।

विज्ञापन
9 lakh rupees stolen by cutting ATM cashbox in Yamunanagar
रादौर जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज का एटीएम जिसे बदमाशों ने गैस कटर से काट कर नकदी को चुराया है। मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर में जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास लगे पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम का कैश बॉक्स गैस कटर से काटकर बुधवार को तड़के तीन बजे नकाबपोश बदमाश वहां रखे नौ लाख 5500 रुपये कैश बॉक्स समेत उड़ाकर ले गए।

विज्ञापन


बदमाशों ने इस पूरी वारदात को सात मिनट के भीतर अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने से पूर्व बदमाशों ने वहां लगे सीसीटीवी पर काला स्प्रे कर दिया था। बाहरी कैमरे में एक नकाबपोश युवक बाहर की तरफ जाते हुए नजर आया है।
विज्ञापन


बदमाशों ने जब एटीएम को गैस कटना से काटना शुरू किया तो इस दौरान वहां आग लग गई थी। जिससे धुएं की दुर्गंध फैल गई थी। एटीएम से लगभग 250 फीट दूर ड्यूटी दे रहे जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के सुरक्षाकर्मी दारा राम को दुर्गंध महसूस हुई। मौके पर जाकर उन्होंने देखा तो एटीएम कक्ष से कैश बॉक्स गायब था और कक्ष में आग लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस व बैंक मैनेजर को दी। मौके पर डीएसपी रजत गुलिया, थाना रादौर प्रभारी राजकुमार व सीआईए प्रभारी राकेश मटोरिया दलबल के साथ पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। उधर पुलिस मौके से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई है।

एटीएम पर नहीं था कोई सिक्योरिटी गार्ड
जिस एटीएम पर लूट हुई वहां कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं है। ऐसे में बदमाशों ने पहले इस एटीएम की रेकी की उसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। जिस जगह पर बैंक व एटीएम बने हुए हैं वह जगह सुनसान है। बैंक के मैनेजर मोहिंद्र लाल ने बताया कि ओबीसी बैंक के पीएनबी बैंक में मर्ज होने के बाद से एटीएम की सुरक्षा को लेकर कोई सुरक्षा कर्मचारी उपलब्ध नहीं हो पाया है। इस बारे में बैंक के अधिकारियों को अवगत करवाया गया था।

2015 में ट्रैक्टर की लिफ्ट पर लादकर एटीएम ले गए थे बदमाश
साल 2015 में रादौर के बस स्टैंड के पास लगे पीएनबी के एटीएम में लूट हो गई थी। उस दौरान एटीएम में लगभग 15 लाख रुपये थे। तब बदमाश वारदात को अंजाम देने के लिए ट्रैक्टर भी साथ लेकर आए थे। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के बाद एटीएम को उखाड़ ट्रैक्टर की लिफ्ट पर लादकर ले गए थे। बाद में पुलिस को वह एटीएम घटना के दो दिन बाद गांव कांजनू में पश्चिमी यमुना नहर की पटरी के पास से बरामद हुए थी। अब बुधवार को फिर बदमाशों ने रादौर में ही पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को अपना निशाना बनाया।
 

एटीएम से जो पैसा चोरी हुआ है वह 9 लाख 5500 रुपये था। चोरों ने गैस कटर के साथ इस घटना को अंजाम दिया है। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। -मोहिंद्र लाल, मैनेजर, पीएनबी, रादौर

 

बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ कसे दर्ज कर लिया गया है। बदमाश बैंक की चाहरदीवारी के बाहर लगे गेट का ताला तोड़कर वहां घुसे थे। जिसके बाद सीसीटीवी पर काला स्प्रे डालकर गैस कटर से एटीएम काटा गया। फुटेज के आधार बदमाशों की तलाश जारी है। जहां-जहां भी कैमरे लगे हैं सभी की जांच की जा रही है। -रजत गुलिया, डीएसपी, रादौर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed