फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two day State Youth Athletics Championship organized in Karnal

स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप: करनाल में दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sun, 28 Aug 2022 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, करनाल
अमर उजाला नेटवर्क, करनाल Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Aug 2022 03:30 AM IST
सार

करनाल के कर्ण स्टेडियम में दो दिवसीय राज्य यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश भर से आए एथलीटों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
Two day State Youth Athletics Championship organized in Karnal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करनाल के कर्ण स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राज्य यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ आगाज पहले दिन दोपहर बाद शुरू हुई प्रतियोगिता में तेज धूप के बाद भी खिलाड़ियों का हौसला कम नही हुआ और प्रदेश भर से आए एथलीटों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन 100, 110, 400 मीटर हर्डल, 200, 400, 800 और 3000 मीटर दौड़ के इवेंट आयोजित किए गये। वहीं, शॉट पुट, हाई जंप, लांग जंप, हैमर थ्रो इवेंट में महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 1 जनवरी 2005 से 31 दिसंबर 2006 तक आयु के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी भारतीय एथलेटिक महासंघ ( एएफआई ) के द्वारा दिए गये उचित मापदंडो के अनुसार टी टी नगर स्टेडियम भोपाल ( मध्यप्रदेश ) में तीन दिवसीय 17वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे और हरियाणा के जो भी एथलीट खिलाड़ी नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक विजेता बनेंगे, वे एथलीट खिलाड़ी एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया (एएफआई ) के दिशा निर्देश अनुसार चौथी यूथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 13 से 16 अक्टूबर तक होने वाली तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेकर हरियाणा राज्य और भारत वर्ष देश का नाम रौशन करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन


सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को एथलेटिक्स हरियाणा के उपाध्यक्ष राजीव खत्री, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत, प्रतियोगिता निदेशक जितेंद्र बांगर और मुख्य चयनकर्ता यशपाल चोपडा, कोषाध्यक्ष जसवंत सिवाच, एथलेटिक्स कोच सतीश पंघाल, ऋषि कुमार मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड और मोहित सैनी ने पदक विजेता बनने की बधाई प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल परिणाम
  • शॉट पुट महिला वर्ग में तमन्ना झज्झर ने स्वर्ण, मुनेश भिवानी ने रजत और पलक ने कांस्य पदक जीता।
  • हाई जंप पुरुष वर्ग में विनय रोहतक ने स्वर्ण, शिवभगवान भिवानी ने रजत और साहिल यादव रेवाडी ने कांस्य पदक जीता।
  • 200 मीटर दौड़ महिला वर्ग में रेणुका रेवाडी पहले, सलोनी कैथल ने दूसरा और स्नेह चरखी दादरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • 800 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में रोहित कैथल ने पहला, सुमित कुमार फतेहाबाद ने दूसरा और परमजीत भिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • 800 महिला वर्ग में आशा जींद ने स्वर्ण, ज्योति रानी सिरसा ने रजत और वंशिका सोनीपत ने कांस्य पदक जीता।
  • हाई जंप महिला वर्ग में मुस्कान कैथल ने स्वर्ण, स्मृति रेवाडी ने रजत और अनु कैथल ने कांस्य जीता।
  • लांग जंप महिला वर्ग में परीक्षा फरीदाबाद ने पहला, तमन्ना फतेहाबाद ने दूसरा और प्रिया हिसार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • लांग जंप पुरुष वर्ग में मो साजिद फरीदाबाद ने पहला,दीपक भिवानी ने दूसरा और आदित्य भिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • 100 मीटर हर्डल पुरुष वर्ग में मुस्कान झज्झर ने पहला, खुशी रोहतक ने दूसरा और सिया चरखी दादरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • 110 मीटर हर्डल पुरुष वर्ग में अनुज कुमार भिवानी ने पहला, पंकज हिसार ने दूसरा और मंदीप भिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • शॉट पुट इवेंट पुरुष वर्ग में सौरभ चरखी दादरी ने पहला, कार्तिक सोनीपत ने दूसरा और निखलेश सोनीपत ने तीसरा प्राप्त किया।
  • हैमर थ्रो महिला वर्ग में साक्षी ने पहला, अंकिता झज्झर ने दूसरा और खुशी पानीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • हैमर थ्रो पुरुष वर्ग में शांतु कादियान रोहतक स्वर्ण, अंकुश भिवानी रजत पदक और हनी भिवानी ने कांस्य पदक जीता।
  • 3000 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में आर्यन पानीपत ने स्वर्ण, सुमित राठी झज्झर ने रजत और धोनी चरखी दादरी ने कांस्य पदक जीता।
  • 200 मीटर पुरुष वर्ग में दीपक सिंह झज्झर ने पहला, अजय करनाल ने दूसरा और परवेश जींद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • 200 मीटर महिला वर्ग में वंशिका जींद ने पहला, संजना रोहतक ने दूसरा और पूजा सोनीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • 400 मीटर हर्डल पुरुष वर्ग में कुलदीप हिसार ने पहला, अंकित हिसार ने दूसरा और मनदीप भिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • 400 मीटर महिला वर्ग में आशा जींद ने स्वर्ण, मुस्कान झज्झर ने रजत और गरिमा जींद ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed