फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   At the age of 12, Divyanshi won 22 medals in swimming.

Karnal News: महज 12 साल की उम्र में दिव्यांशी ने तैराकी में जीते 22 पदक

Wed, 21 Jan 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 21 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
At the age of 12, Divyanshi won 22 medals in swimming.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। तैराकी में युवाओं के लिए मिसाल बन रही जिले की दिव्यांशी ने महज 12 वर्ष की आयु में कुल 22 पदक जीतकर प्रदेश व जिले का गौरव बढ़ाया है। प्रदेश स्तर पर कई पदक जीतकर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण, मेहनत और अनुशासन के साथ कोई भी खिलाड़ी कम उम्र में भी ऊंचाइयां छू सकता है।
दिव्यांशी ने वर्ष 2025 में विभिन्न तैराकी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। इससे पहले वर्ष 2024 में भी उन्होंने आठ स्वर्ण पदक जीते। दिव्यांशी के पिता जगबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने शुरू से ही अपनी बेटी को खेलाें में बढ़ावा दिया। उनके छोटे भाई युवराज तैराकी व रोलर स्केटिंग में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो दिव्यांशी के लिए अतिरिक्त प्रेरणा का स्रोत है और उनकी माता सविता ने भी उनका काफी साथ दिया है। दिव्यांशी प्रताप पब्लिक स्कूल, सेक्टर-6 की कक्षा सातवीं की छात्रा हैं। स्कूल के शिक्षकों और उनके खेल प्रशिक्षक कोच कंवलजीत संधू ने उनकी मेहनत, धैर्य और लगन की सराहना की है। उनकी माता सविता ने बताया कि कम उम्र से ही दिव्यांशी को तैराकी का शौक है और उसने इसी को अपना पसंदीदा खेल बना लिया। प्रतियोगिताओं में उनके प्रदर्शन ने उन्हें जिले के श्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है।
विज्ञापन



- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना सपना

दिव्यांशी ने कहा कि उनका सपना अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पदक जीतना है। इसके लिए वह कोचिंग, फिटनेस और तकनीकी प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-उपलब्धियां
हरियाणा स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप 2025 (अंबाला)
• 400 मीटर फ्री-स्टाइल में कांस्य पदक जीता

खेल महाकुंभ 2025 (अंबाला)
• 800 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता

अंतरराज्यीय क्लब तैराकी प्रतियोगिता 2025 ( पलवल)
• 100 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीता
• 200 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed