फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Assets worth Rs 6.50 crore earned through drug trafficking frozen

Karnal News: नशे की तस्करी से अर्जित 6.50 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Assets worth Rs 6.50 crore earned through drug trafficking frozen
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। नशे की तस्करी के आरोप में पुलिस ने निसिंग के गांव अमूपुर निवासी गुरमुख सिंह की 6.50 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। इसमें कृषि योग्य भूमि, प्लाॅट, कार और ट्रैक्टर शामिल हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गुरमुख सिंह 18 वर्ष से चूरापोस्त की आपूर्ति कर रहा था।
एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि वह यूपी से नशे की खेप लाता था और पंजाब व हरियाणा के अलग-अलग जिलों में भेजता था। आरोपी ने नशे के कारोबार से ही संपत्ति अर्जित की थी। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ सबसे पहले जून, 2007 में कैथल के पूंडरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा में केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि अब से पहले भी पुलिस की ओर से पांच नशा तस्करों की संपत्ति को फ्रीज किया जा चुका है। नशे का कारोबार करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहब सिंह की 10 करोड़ की संपत्ति की थी फ्रीज
- असंध के गांव चौगामा निवासी साहब सिंह की करीब 10 करोड़ रुपये की संपत्ति को 8 फरवरी, 2022 को फ्रीज किया गया।
- निसिंग के डाचर निवासी सूबा सिंह की 7 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को 18 अक्तूबर, 2022 को फ्रीज किया गया।
- कुरुक्षेत्र के धनतोरी निवासी खैर सिंह की 13 करोड़ की संपत्ति को 7 अक्तूबर, 2022 और 24 जनवरी, 2023 को फ्रीज किया।
- निसिंग के डेरा बखीवाला निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ सिंदर की 6.20 करोड़ की संपत्ति 9 फरवरी, 2022 को फ्रीज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed