फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Assessment exams will be held after two and a half months, students and teachers are busy preparing

Karnal News: ढाई माह बाद होंगी मूल्यांकन परीक्षाएं, तैयारी में जुटे विद्यार्थी-शिक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Assessment exams will be held after two and a half months, students and teachers are busy preparing
- सेट की अधिसूचना जारी, 28 जुलाई से शुरू होंगी कक्षा छठी से 12वीं तक की परीक्षाएं, पोर्टल पर अपलोड होंगे अंक
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नया शिक्षा सत्र शुरू होने के साथ ही छात्र मूल्यांकन परीक्षाओं की भी तैयारियां शुरू हो गई है। नए सत्र में विभाग विद्यार्थियों को पढ़ाई में मजबूत बनाते हुए वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम में सुधार करना चाहता है। ऐसे में ढाई माह बाद होने वाली मूल्यांकन परीक्षाओं के लिए अभी से विद्यार्थी और शिक्षक तैयारियों में जुट गए हैं।

विभाग ने कक्षा छठीं से 12वीं के विद्यार्थियों के ज्ञान व कौशल के मूल्यांकन के लिए सेट (छात्र मूल्यांकन परीक्षा) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 28 जुलाई से शुरू होंगी। इसमें करीब 65 हजार विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा की डेटशीट जारी होने के बाद अध्यापक पाठ्यक्रम को पूरा कराने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने सभी विद्यालयों के मुखियाओं को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि सेट परीक्षाओं के अंक समय पर पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। यदि परीक्षा समाप्त होने के बाद किसी विद्यालय ने विद्यार्थियों के परीक्षा अंक समय पर अपलोड नहीं किए तो संबंधित विद्यालय मुखिया पर विभागीय कार्रवाई होंगी। अध्यापक परीक्षाओं के मार्क्स समय से पोर्टल पर अपडेट नहीं करते, जिससे परिणाम घोषित करने में विलंब होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा सेट परीक्षा का शेड्यूल
- कक्षा छठी : 28 जुलाई को हिंदी, 29 को अंग्रेजी, संस्कृत, 30 को सामाजिक विज्ञान, एक अगस्त को गणित, दो को विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
- कक्षा सातवीं : 28 जुलाई को हिंदी, संस्कृत, 29 को विज्ञान, ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, एग्रीकल्चर, 30 को अंग्रेजी, एक अगस्त को सामाजिक विज्ञान, दो को गणित की परीक्षा होगी।

- कक्षा आठवीं : 28 जुलाई को गणित, 29 को सामाजिक विज्ञान, 30 को विज्ञान, एक अगस्त को हिंदी, संस्कृत, दो को अंग्रेजी, ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, एग्रीकल्चर विषय की परीक्षा होगी।

- कक्षा नौवीं : 28 जुलाई को गणित, 29 को विज्ञान, 30 को सामाजिक विज्ञान, एक अगस्त को हिंदी, संस्कृत, ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, एग्रीकल्चर, दो को अंग्रेजी।

- कक्षा 10वीं : 28 जुलाई को अंग्रेजी, 29 को हिंदी, संस्कृत, ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, एग्रीकल्चर, 30 को सामाजिक विज्ञान, एक अगस्त को गणित, दो को विज्ञान।

- कक्षा 11वीं और 12वीं : 28 जुलाई को गणित, बायोलॉजी, पॉलीटिकल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एनएसक्यूएफ, 29 को इतिहास, फिजिक्स, अकाउंटेंसी, हिंदी कोर, 30 को सोशियोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, ज्योग्राफी, कंप्यूटर साइंस, एक अगस्त को अंग्रेजी कोर, फाइन आर्ट, म्यूजिक, मनोविज्ञान, दो को अर्थशास्त्र, होम साइंस, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू की परीक्षा होगी।



कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों की 28 जुलाई से छात्र मूल्यांकन परीक्षाएं आयोजित होंगी। निदेशालय ने अभी से इसे लेकर निर्देश दे दिए हैं। ताकि गर्मी की छुट्टियों में भी विद्यार्थी तैयारी करें। इसके लिए अभी से पाठ्यक्रम को भी पूरा कराया जा रहा है। इसे लेकर विद्यालय मुखियाओं को सिलेबस पूरा कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
- सुदेश ठुकराल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed