फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Assembly Speaker inspected the market

Karnal News: विधानसभा अध्यक्ष ने लिया मंडी का जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Assembly Speaker inspected the market
घराैंडा अनाज मंडी में धान में नमी की जांच करते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण। संवाद
करनाल। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने वीरवार दोपहर बाद घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने किसानों, आढ़तियों और मार्केट कमेटी के अधिकारियों से बातचीत की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वीरवार से धान की खरीद तेज करने के लिए मिलरों की संख्या बढ़ाई गई है। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। ढेरियों पर धान की नमी की जांच की। उनके साथ उपायुक्त डा़ॅ आनंद कुमार शर्मा और एसडीएम अनुभव मेहता भी थे। मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, नगर पालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, मंडी बोर्ड सचिव सुनील कुमार, प्रधान जयभगवान, पूर्व प्रधान सुरेंद्र जैन, रोहित भंडारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed