Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Assandh to get permanent vegetable market, will be shifted to new grain market

Karnal News: असंध को मिलेगी स्थायी सब्जी मंडी, नई अनाज मंडी में होगी शिफ्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Assandh to get permanent vegetable market, will be shifted to new grain market
असंध सब्जी मंडी के बहुप्रतीक्षित शिफ्टिंग कार्य का शिलान्यास करते  विधायक योगेन्द्र राणा । संगठ
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


असंध/करनाल। असंध के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लोगों को स्थायी सब्जी मंडी मिलने जा रही है। नई अनाज मंडी के पास खाली जगह पर सब्जी मंडी बनाई जाएगी। 1.83 करोड़ रुपये खर्च कर 33 दुकानें बनाई जाएंगी।
असंध में जींद रोड पर सब्जी मंडी लगाई जा रही है। यहां भीड़ के कारण जाम लगता है। सब्जी मंडी के शिफ्ट हो जाने से जींद रोड से आवागमन करने वालों के साथ यहां सब्जियां लेकर आने वाले किसानों को भी राहत मिलेगी। विधायक योगेंद्र राणा ने शनिवार को असंध सब्जी मंडी के शिफ्टिंग कार्य का शिलान्यास किया। चार माह के अंदर काम को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। फल एवं सब्जी आढ़तियों को दुकानों के साथ रेहड़ी-फड़ वालों को फड़ भी दिए जाएंगे। शेड बनाकर रेहड़ी-फड़ वालों के लिए बैठने की व्यवस्था की जाएगी। शौचालय, लाइट और सफाई की सुविधा दी जाएगी। उप-प्रधान राम अवतार, असंध भाजपा के मंडल अध्यक्ष हिमांशु छाबड़ा, असंध विधानसभा बीएलए-1 अमित राणा, मंडी प्रधान नरेंद्र गर्ग, महामंत्री मोहित जिंदल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जाम की समस्या से मिलेगी निजात
नगर पालिका चेयरपर्सन सुनीता अरड़ाना ने बताया कि नई अनाज मंडी में सब्जी मंडी स्थानांतरण से शहर में जाम की समस्या दूर होगी। सब्जी विक्रेता, रेहड़ी, फड़ और छोटे दुकानदारों को भी नई अनाज मंडी में फल व सब्जी बेचने के लिया जगह मिलेगी। मार्केट कमेटी चेयरमैन परवीन राणा ने कहा कि इससे किसानों को दोहरा फायदा होने वाला है। वे सड़क की बजाए सब्जी मंडी में अपनी सब्जियां बेच कर दोहरा फायदा कमा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed