फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Assandh robbery accused in police custody. Dialogue

Karnal News: दोस्त ने कराई थी सराफ के घर में लूटं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Assandh robbery accused in police custody. Dialogue
असंध लूट के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। संवाद
- पुलिस ने चार लुटेरों को जींद और सराफ के दोस्त को असंध से किया गिरफ्तार, राजस्थान और हरियाणा में दर्ज हैं कई केस
विज्ञापन

- तीन मई की रात बंदूक के बल पर परिवार को बंधक बनाकर की थी लूटपाट
संवाद न्यूज एजेंसी



असंध। दोस्त ने ही सराफ के परिवार को बंधक बनाकर घर में लूट की वारदात कराई थी। आरोपी सराफ का घर दिखाकर चला गया था, जिसके बाद चार बदमाशों ने घर में घुसकर दो घंटे तक परिवार को दहशत में रखा था। पुलिस ने सराफ के आरोपी दोस्त को असंध और वारदात करने वाले उसके चार साथियों को जींद से गिरफ्तार किया है।
इन्हें बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान उससे करीब 42 लाख रुपये के लूटे गए जेवरात और नकदी बरामद की जाएगी। फिलहाल एक पिस्तौल और एक बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन

असंध में तीन मई की रात वार्ड-8 स्थित दरबारा कॉलोनी निवासी सराफ दीपक मेहरा और उनके परिवार को बंधक बनाकर लुटेरों ने 60 तोले सोना और 5.8 लाख रुपये की नकदी समेत करीब 42 लाख रुपये की लूट की थी। बदमाशों ने दीपक मेहरा के बच्चों को गनप्वाइंट पर लिया था और उनकी मां के हाथ पैर बांध दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सराफ और उनके भाई के साथ बदमाशों ने धक्कामुक्की भी की थी। इस मामले में पुलिस ने 24 मई को जींद के कहुसन निवासी वजीर, मोहनगढ़ निवासी दीपक उर्फ बाडा, गांव छात्र एवं हाल टोहाना निवासी संदीप और अलेवा के नगुरा निवासी दीपक उर्फ गोनी को गिरफ्तार किया। साथ ही बृहस्पतिवार को असंध हलके के गांव मड़वाल निवासी सुच्चा सिंह को गिरफ्तार किया है। सुच्चा सिंह का मीट का कारोबार है और सराफ दीपक मेहरा का दोस्त है। इसी ने पूरी वारदात रची।

सराफ के घर नकदी और जेवरात होने की थी जानकारी
पुलिस ने बताया कि आरोपी सुच्चा सिंह का सराफ दीपक मेहरा के घर आना जाना था। उसे घर में नकदी और जेवरात होने की जानकारी थी, जिस पर उसने लूट की योजना बनाई। उसने वारदात के लिए वजीर से संपर्क किया। जिसके बाद वजीर ने घर की रेकी की। योजना के तहत ही जब चारों बदमाश छत के रास्ते घर में नहीं घुस सके थे तो मेन गेट के नट-बोल्ट खोलकर लोहे का गेट ही हटा दिया था। वजीर ने अपने तीन साथियों दीपक उर्फ बाडा, संदीप और दीपक उर्फ गोनी को बुलाया और योजनाबद्ध तरीके से वारदात अंजाम दी।



सराफ ने की आरोपियों की पहचान



पुलिस ने बताया कि आरोपी 2013 से चोरी और लूट की वारदात कर रहे हैं। आरोपी सुच्चा सिंह के खिलाफ दो, वजीर के खिलाफ हरियाणा और राजस्थान में सात, आरोपी दीपक उर्फ बाडा के खिलाफ हरियाणा के विभिन्न जिलों में आठ, आरोपी दीपक उर्फ गोनी के खिलाफ जींद में पांच और आरोपी संदीप के खिलाफ जींद के विभिन्न थानों में चार चोरी और लूट के केस दर्ज हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद पहचान कराई, जहां सराफ ने उनकी पहचान की।


असंध में कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद पांच दिन का रिमांड लिया है। आरोपियों से रिकवरी करने का प्रयास किया जाएगा।

- संदीप सिंह, डीएसपी, असंध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed