फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Aspirational toilets for men and women will be built in Karna Park.

Karnal News: कर्ण पार्क में महिला और पुरुष के लिए बनेगा आकांक्षी शौचालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Aspirational toilets for men and women will be built in Karna Park.
- 35 लाख रुपये से होगा निर्माण, स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतरीन रैंकिंग लाने की तैयारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर करने और लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम कर्ण पार्क में दो आकांक्षी शौचालय बनाने जा रहा है। वार्ड नंबर 12 के अंतर्गत इस पार्क में करीब 35 लाख रुपये की लागत से महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग आधुनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार कर्ण पार्क में रोजाना बड़ी संख्या में लोग सुबह-शाम सैर करने, व्यायाम करने और समय बिताने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन यहां शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब आकांक्षी शौचालय बनने से पार्क में आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए होगी खास सुविधा

अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित शौचालयों में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग ब्लॉक, स्वच्छ पानी की व्यवस्था, हैंडवॉश, आधुनिक सफाई प्रणाली और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इन शौचालयों की नियमित सफाई और रखरखाव की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की दीवार के साथ भी बनेगा शौचालय
दूसरी ओर नगर निगम इससे पहले सिविल अस्पताल की दीवार के साथ भी करीब 22 लाख से आकांक्षी शौचालय बनाने की योजना तैयार कर चुका है। अस्पताल में रोजाना आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा विकसित की जाएगी। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा का कहना है कि शहर में साफ-सुथरे और आधुनिक शौचालयों की संख्या बढ़ने से न केवल लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण में करनाल की रैंकिंग को बेहतर बनाने में भी यह कदम अहम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed