फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Asking religion and shooting is genocide: Rajkumar

धर्म पूछकर गोली मारना नरसंहार : राजकुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Asking religion and shooting is genocide: Rajkumar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध जारी है। सोमवार को जिला करनाल फर्टिलाइजर, पेस्टीसाइड एवं सीड्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत सरकार से आतंक के जन्मदाता देश को सबक सिखाने की भी मांग की।
सोमवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों की ओर से बीज मार्केट में सभा की गई। इसमें आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के प्रधान रामकुमार गुप्ता ने कहा कि आतंकी हमले में जान गंवाने वाले भारतीयों का कसूर केवल इतना था कि वह हिंदू थे।
विज्ञापन

धर्म और जाति पूछकर गोली मारना एक पूर्व नियोजित नरसंहार था, जिसकी जितनी भी आलोचना की जाए कम है। इस दौरान व्यापारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस अवसर पर राधेश्याम राणा, बृजलाल गर्ग, विकास बंसल, शाम नगला, गोपी चंद आर्य, पवित्र सिंह, पवन अग्रवाल, राजेन्द्र गर्ग, प्रवीण शर्मा, विश्वनाथ, क़ृषि विभाग से एसडीओ दिनेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed