फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Asked OTP from one, hacked the other's mobileAsked OTP from one, hacked the other's mobile

Karnal News: एक से ओटीपी पूछा, दूसरे का मोबाइल किया हैक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Asked OTP from one, hacked the other's mobileAsked OTP from one, hacked the other's mobile
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले भर के लोगों से साइबर ठग रोजाना कोई न कोई पैतरा अपना कर ठगी कर रहे हैं। किसी का फोन हैक कर लिया जाता है तो किसी के मोबाइल पर आने वाला ओटीपी लेकर उसका खाता खाली कर दिया जाता है।
जिले से फिर साइबर ठगों की दो घटनाएं सामने आई हैं। इनमें एक युवक के बेटे की नादानी की वजह से साइबर ठगों ने उससे 8.20 लाख रुपये ठग लिए तो दूसरे मामले में फोन को ही हैक कर 1.87 लाख रुपये निकाल लिए गए। दोनों मामलों में पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उनकी ठगी की राशि को वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना साइबर अपराध पुलिस को रामकुमार साल्यान निवासी सेक्टर सात ने बताया कि उसके बैंक खाते से 8.20 लाख रुपये की ठगी हो गई है। वह एग्रीकल्चर टूर ट्रेवल्स का काम है। एक माह पहले उसने दिल्ली में एक मकान खरीदा, जिसका बिजली मीटर वह अपने नाम से बदलवाने की कोशिश कर रहा था। इसे लेकर वह सीएससी सेंटर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीएसईएस कंपनी से कर्मचारी का फोन आए तो उनके पास आ जाना और ओटीपी मत देना। इसके बाद उसे अनजान नंबरों से फोन आने लगे। वे अपने आप को बीएसईएस कंपनी का कर्मचारी बताने लगे। एक बार उनका फोन आया और उनके बेटे ने उठा लिया और नादानी में साइबर ठगों को उसके खाते की जानकारी दे दी। ठगों ने उसके खाते से 8.20 लाख रुपये निकाल लिए। फोन हैक कर निकाले 1.87 लाख रुपये :साइबर पुलिस को बलजीत मुल्तानी निवासी राई फार्म काछवा ने बताया कि किसी ने फ्लिपकार्ट के माध्यम से उसके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन लेनदेन करके उसके साथ धोखाधड़ी की। उसे पंजाब नेशनल बैंक का नाम लेकर एक धोखाधड़ी वाली कॉल मिली। उन्होंने कॉल के दौरान उसका फोन हैक कर लिया। आरोपियों ने उसे फिर कॉल किया। उन्होंने तीन चरणों में उसके खाते से ऑनलाइन लेनदेन किया।
पहली बार यह 59197 रुपये, दूसरी बार 67197 रुपये और तीसरी बार 59197 रुपये निकाल लिए। इस प्रकार ठगों ने उसके खाते से करीब 1.87 लाख रुपये निकाल लिए। ई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed