{"_id":"6685f9b5ff9e93806a0d5ff4","slug":"asi-sanjeev-came-to-karnal-to-catch-the-fugitive-karnal-news-c-18-knl1008-422984-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"ASI Murder: भगोड़े को पकड़ने करनाल आया था संजीव, पोस्टमार्टम के दौरान शरीर से निकली दो गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ASI Murder: भगोड़े को पकड़ने करनाल आया था संजीव, पोस्टमार्टम के दौरान शरीर से निकली दो गोलियां
Thu, 04 Jul 2024 08:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संवाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, संवाद (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 08:47 AM IST
सार
एएसआई संजीव का बुधवार को डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान एएसआई के शरीर से दो गोलियां निकाली गईं। जिसमें एक गोली सिर में लगी थी तो दूसरी कमर में लगी हुई थी। एएसआई का अभी अंतिम संस्कार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
एएसआई संजीव
- फोटो : संवाद
विस्तार
स्टेट क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई संजीव कुरुक्षेत्र की करनाल यूनिट में तैनात था। वह भगोड़े अपराधियों को पकड़ते थे। मंगलवार को भी उन्हें करनाल में ही एक भगोड़े आरोपी की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर वह कुरुक्षेत्र से करनाल के लिए रवाना हुए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि एएसआई की हत्या के तार करनाल सहित कुरुक्षेत्र से भी जुड़े हो सकते हैं। क्योंकि एएसआई संजीव अपराधियों की धरपकड़ के लिए हमेशा आगे रहता था।
विज्ञापन
हालांकि इस मामले में पुलिस की पांच अलग-अलग टीमें जांच कर रही हैं। पुलिस साइबर सेल की भी मदद ले रही है और कॉल डंप कर रही है। सूत्रों की मानें तो सीसीटीवी में भी आरोपी नजर आ रहे हैं लेकिन उनकी पहचान के पुलिस प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ नहीं बता रही लेकिन दावा कर रही है कि जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
कुटेल गांव निवासी परिजनों का कहना है कि एएसआई संजीव मंगलवार को जल्दी घर आ गए थे। देर शाम करीब आठ बजे वह खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर सड़क पर सैर करने निकले थे। घर से कुछ दूरी पर पल्सर बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और उन्होंने गोली मारकर एएसआई की हत्या कर दी। एएसआई का घर गांव से दूर है। मधुबन थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एएसआई संजीव का बुधवार को डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान एएसआई के शरीर से दो गोलियां निकाली गईं। जिसमें एक गोली सिर में लगी थी तो दूसरी कमर में लगी हुई थी। एएसआई का अभी अंतिम संस्कार नहीं किया गया है, क्योंकि उसका बेटा कनाडा स्टडी वीजा पर गया हुआ है। वह वीरवार को अपने कुटेल पहुंचेगा। इसके बाद ही एएसआई के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल शव को शव गृह में रखा हुआ है। गांव में मातम पसरा हुआ है। एएसआई के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।
घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और कहा कि एएसआई संजीव उनके गांव का था। उसके हत्यारों को जल्द पुलिस पकड़ लेगी और उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी। हत्या के कारणों का जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।
चौकी से लेकर थानों तक में कर चुके कार्य
एएसआई संजीव क्राइम ब्रांच से पहले कुरुक्षेत्र सहित अन्य जिलों में चौकी से लेकर थानों तक में ड्यूटी दे चुका है। ऐसे में पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि संजीव की ओर से किन-किन मामलों में जांच की गई है। ताकि वहां से पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने का कोई सुराग मिल सके।
भगोड़ा छिपे होने की सूचना पर गए थे करनाल : शारदा रानी
कुरुक्षेत्र क्राइम ब्रांच यूनिट की प्रभारी शारदा रानी ने बताया कि एएसआई संजीव चेक बाउंस सहित अन्य भगोड़े आरोपियों के मामले देख रहे थे। उनको भगोड़े आरोपियों की धरपकड़ के लिए करनाल का इलाका दिया गया था। सोमवार को भी वे कुरुक्षेत्र अपनी यूनिट में थे। इसी दौरान उनको करनाल में किसी भगोड़े आरोपी के छिपे होने की सूचना मिली थी। यह सूचना पाकर वे उस आरोपी की तलाश में करनाल के लिए रवाना हो गए थे। इसके अलावा उनको करनाल अदालत से भी भगोड़े आरोपियों के संबंध में कोई दस्तावेज प्राप्त करने थे। इस मामले में वह अपने स्तर पर भी जांच कर रहे हैं।
अधिकारी के अनुसार
एएसआई संजीव की हत्या के मामले में पांच टीमें जांच कर रही हैं। जल्द आरोपियों का सुराग लग जाएगा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -मनोज कुमार, डीएसपी घरौंडा।