फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   asi dead in accident, wife and children injured

टाले और कार की टक्कर में एएसआई की मौत, पत्नी और बच्चे गंभीर

Sun, 09 Oct 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Sun, 09 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
asi dead in accident, wife and children injured
demo pic - फोटो : demo pic
शनिवार का दिन एक परिवार पर कहर बनकर टूटा। करनाल-यमुनानगर स्टेट हाईवे पर गांव धुमसी के पास बने टोल टैक्स बेरियर पर ट्राले और कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके बीवी बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोनीपत निवासी प्रकाश चंद अपनी बीवी और दो बच्चों के साथ यमुनानगर की तरफ जा रहा था। जैसे की कार टोल टैक्स बेरियर के नजदीक पहुंची तो आगे टोल टैक्स बेरियर पर बने ब्रेकर पर ट्राला चालक ने ब्रेक लगा दिए और कार ट्राले के नीचे घुस गई। इस हादसे में कार चालक प्रकाश चंद की मौत हो गई और उसके बीवी बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रकाश चंद जींद में पुलिस कर्मी के पद पर तैनात था। पुलिस ने मृतक की पत्नी राजबाला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी वेद पाल ने बताया कि धुमसी के पास कार और ट्रक टक्कर हुई। प्रकाश चंद अपने दो बच्चों व बीवी के साथ यमुनानगर जा रहा था। दुर्घटना में प्रकाश चंद की मौके पर ही मौत हो गई और परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए है जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed