फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ashok tawer said that pm modi will have to accept defeat in delhi election

पूर्व सांसद ने दिल्ली चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस पर साधा निशाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Ashok tawer said that pm modi will have to accept defeat in delhi election
दिल्ली चुनाव को लेकर पूर्व सांसद अशोक तंवर ने भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुये कहा कि दिल्ली चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी को हार स्वीकार करनी पड़ेगी तो वहीं कांग्रेस की 70 सीटों पर जमानत जब्त होगी। उन्होंने कहा कि जैसा हरियाणा में आम आदमी पार्टी के हालात रहे थे, ऐसे ही दिल्ली में कांग्रेस के रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार के लिये मैदान में भी उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व सांसद अशोक तंवर ने यह बात प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बजट को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन यह बजट एक रूटीन का है। उद्योग क्षेत्र में 40 से 50 प्रतिशत गिरावट आई है। यह सब सरकार की गलत नीतियों के कारण हुआ है। बजट में ना तो युवाओं को रोजगार मिला ना मजदूरों व किसानों व गरीबों को कुछ मिला। प्रदेश व देश दोनों सरकार में भ्रष्टाचार है। सरकार घोषणाएं तो करती हैं लेकिन उनपर काम नहीं होते। बैठक के दौरान उनके कार्यकर्ताओं ने बताया कि करनाल में 16 फरवरी को अशोक तंवर का जन्मदिन स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जायेगा, हालांकि, उनका जन्मदिन 12 फरवरी को है।
विज्ञापन

प्रदेश में नहीं है कोई विपक्ष, नहीं जायेंगे कांग्रेस में वापस
पूर्व सांसद ने कहा कि प्रदेश में कोई विपक्ष नहीं है, जिन मुद्दों पर बोलना चाहिये वहां पर विपक्ष मौन है, बल्कि सरकार की हां में हां मिला रहा है। प्रदेश की जनता ने इन्हें बहुत कुछ दिया इन्होंने तो कुछ किया भी नहीं है। वहीं, उन्होंने कांग्रेस में वापस जाने की बात को साफ करते हुये कहा कि वह वापस नहीं जायेंगे। जहां सब कुछ देख लिया हो तो वहां वापस कैसे जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश व देश को अच्छा विकल्प देंगे
पूर्व सांसद अशोक तंवर ने पार्टी बनाने की बात पर कहा कि अभी जनता को कोई अच्छा विकल्प नहीं मिल रहा है, वह प्रदेश व देश में अच्छा विकल्प देंगे। लोगों की आवाज को उठाने का काम करेंगे। वे अब भी गलत को गलत कहने की हिम्मत रखते हैं और इसके लिए सड़कों पर भी उतरने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed