फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Asha workers from across the state will reach Ambala on February 17

17 फरवरी को अंबाला पहुंचेंगी प्रदेशभर की आशा वर्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
Asha workers from across the state will reach Ambala on February 17
हरियाणा सरकार द्वारा 15 फरवरी की देर शाम आशा वर्कर्स की हड़ताल पर एस्मा लगाने का आदेश जारी करने के बाद आशा वर्कर्स भड़क गई हैं। आशा वर्कर यूनियन की अध्यक्ष सुरेखा, महासचिव सुनीता व राज्य सचिव सुदेश रानी ने संयुक्त रूप से जारी एक बयान में इसे सरकार की दमनकारी नीति बताते हुए कहा है कि आशा वर्कर मामूली प्रोत्साहन राशि पर काम करने वाली स्वयंसेवी हैं, न कि सरकारी कर्मचारी। हरियाणा सरकार के इस रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आंदोलन किया जाएगा। 17 फरवरी को प्रदेश भर की आशा वर्कर अंबाला पहुंचेंगी और वहीं से आगामी रणनीति बनाकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने कहा कि मिशन निदेशक द्वारा जारी किए गए पत्र में 1974 के जिस कानून का हवाला दिया गया है, वह सरकारी कर्मचारियों के लिए है न कि स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं के लिए। सरकार का यह दमनकारी रवैया केवल आशा वर्कर को डरानेे, जायज मांगों के लिए उठाई जा रही आवाज को दबाने के लिए है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक तरफ हरियाणा के मुख्यमंत्री ने एनएचएम में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के वेतन को सातवें वेतन आयोग से जोड़ने की घोषणा की है। आशा वर्कर भी एनएचएम का हिस्सा हैं जिसे मुख्यमंत्री ने अनदेखा किया है। 2018 के बाद आशा वर्कर के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है और इन चार वर्षों में महंगाई दोगुनी हो गई है। आशा के कार्य भी दोगुने हो गए हैं। इसलिए आश वर्कर्स की मांगे जायज हैं, सरकार को पूरा करना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed