फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   As long as the people of Haryana are with us, no one can snatch Chandigarh: Manohar Lal

जब तक हरियाणा की जनता साथ है, चंडीगढ़ को कोई नहीं छीन सकता : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
As long as the people of Haryana are with us, no one can snatch Chandigarh: Manohar Lal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचारियों को नहीं बख्शेगी। जो भ्रष्टाचारी पकड़े गए हैं, वह जेल में हैं, उनकी जमानत भी नहीं हो रही है। सबूत मिलते ही भ्रष्टाचारियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रविवार को 31 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को बने चंद दिन हुए हैं और उन्होंने विवादित मुद्दा छेड़ दिया है। चंडीगढ़ पर हरियाणा का हक था, हक है और हमेशा रहेगा। जब तक हरियाणा की जनता साथ है, चंडीगढ़ को कोई नहीं छीन सकता। 134ए को खत्म करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें सिर्फ गरीब छात्रों को 10 प्रतिशत दाखिले मिलते थे, अब इसका दायरा 25 प्रतिशत से भी अधिक होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय में भ्रष्टाचार करने वाले पकड़े ही नहीं जाते थे, यदि पकड़े भी जाते थे तो साक्ष्य नहीं मिलते थे, लेकिन अब जहां भी भ्रष्टाचार होने के प्रमाण मिलेंगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अभी मंडियों में आवक बहुत कम हुई है, सरकार फसल खरीद के लिए पूरी तरह तैयार है, सभी व्यवस्थाओं पर नजर है। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि पर कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर है। क्रूड ऑयल के दाम बढ़नेे के साथ पूरे विश्व में पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़े हैं। हरियाणा में निजी स्कूलों के बच्चे मॉडल संस्कृति विद्यालयों में दाखिला ले रहे हैं। पैसे के अभाव में किसी भी बच्चे को पढ़ाई नहीं छोड़नी पडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed