{"_id":"576adcf04f1c1b5964b48cc0","slug":"aryan-youth-character-building-camp-launched-karnal-aryan-youth-character-building-camp-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर का शुभारंभ
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
करनाल में आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय आर्य युवक परिषद् की ओर से आर्य केंद्रीय सभा, करनाल के तत्वावधान में 22 से 26 जून तक चलने वाले आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर का शुभारंभ बुधवार को आर्य समाज प्रेमनगर में किया गया। शिविर में 100 किशोर युवक, योगासन, दंड बैठक, लाठी, तलवार, जूडो-कराटे, स्तूप, संध्या, यज्ञ एवं भारतीय संस्कृति की जानकारी का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल आर्य ने कहा कि संस्कारित युवक पर ही राष्ट्र का भविष्य निर्भर करता है। आज की युवा पीढ़ी की सही दिशा व संस्कार नहीं मिल पा रहे, उस कमी को परिषद पूरा करने के लिये युवक निर्माण शिविर का आयोजन करती है। स्वामी दयानंद की शिक्षाओं पर चलकर ही देश आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि गौरव खुराना ने कहा कि आदर्श युवकों का निर्माण करके ही हम परिवार व राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। आज राष्ट्र संकट के दौर से गुजर रहा है अत: आप देशप्रेमी भावनाओं से ओत-प्रोत होकर संगठित बनें, यह समय की जरूरत है। आर्य केन्द्रीय सभा के प्रधान सत्येन्द्र मोहन कुमार ने कहा कि आर्य समाज के सिद्धांत सार्वभौमिक हैं। विशिष्ट अतिथि लाजपतराय ने कहा कि शिविर में भाग लेने वाले युवक यहां पर सिखाई जाने वाली शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करके अपने जीवन को आदर्श जीवन बना सकते हैं। निफा अध्यक्ष प्रितपाल सिंह पन्नु ने कहा कि जो शिक्षा इन शिविरों में मिलती है वह स्कूल में नहीं प्राप्त हो सकती।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय अध्यक्ष स्वतंत्र कुकरेजा ने किया तथा हरिन्द्र चौधरी एवं अजय आर्य ने अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर शांति प्रकाश आर्य, अनिल आर्य कुंजपुरा, रोशन आर्य, रवि डुडेजा, बलबीर आर्य, रामकुमार आर्य, जिले सिंह आर्य, मलखान आर्य, रहतु लाल, अर्जुन देव वर्मा, ओपी सचदेवा, भारत भूषण, नवीन बत्तरा, मानव पुरी, संजय बत्तरा, अनिल अरोड़ा, जोगिन्द्र सोनी, कैप्टन गुलाटी सौरभ गुप्ता, अरुण आर्य, सवित्री आर्या, सुमित्रा कुकरेजा, संतोष आर्या, शशिकांता ढांड, प्रकाश चौधरी, सीमा खुराना, सुनीता डुडेजा आदि मौजूद रहे।