फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Artists brought alive the principles of socialism in Agralila.

Karnal News: अग्रलीला में कलाकारों ने जीवंत किया समाजवाद का सिद्धांत

Mon, 13 Oct 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 13 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Artists brought alive the principles of socialism in Agralila.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। डॉ. मंगलसेन सभागार के मंच पर रविवार की शाम को अग्रकुल सेवा संस्था की ओर से महाराजा अग्रसेन के जीवन दर्शन पर आधारित अग्रलीला में कलाकारों ने शानदार अभिनय किया। लीला में महाराज के समाजवाद के सिद्धांत को जीवंत किया गया। मंचन के दौरान अग्रसेन महाराज का जयघोष गूंजता रहा। लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया।
कलाकारों ने मंचन में अग्रसेन के जन्म की लीला को दिखाया। इसके साथ ही महाराजा अग्रसेन के रूप में उनके एक रुपया और एक ईंट के सिद्धांत को जीवंत किया। यही वास्तविक समाजवाद का एकमात्र सिद्धांत है। कलाकारों ने दिखाया कि महाराजा के नगर में जब कोई नया परिवार आता था, तो उसे एक ईंट और एक रुपया दिया जाता था। ईंट से वह अपना घर बना लेता था और रुपये से अपना व्यापार शुरू कर देता था, जिससे सभी को समान अवसर मिलता था। मुंबई से पहुंचे लगभग 35 कलाकारों ने महाराजा अग्रसेन के जीवन के हर पहलु को जिया। दो घंटे तक हजारों लोग अग्रलीला देखने में लीन रहे। अग्र लीला में अग्रसेन के जन्म, इंद्र दरबार, राक्षसों के आतंक, नृत्य, यज्ञ में पशुबलि से विरक्ति आदि दृष्टांतों का सुंदर चित्रण किया गया।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान विनोद गुप्ता ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र संघचालक उत्तर क्षेत्र राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पवन जिंदल ने शिरकत की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार, समाजसेवी प्रवीण गर्ग और मेयर रेणु बाला गुप्ता पहुंचे। परियोजना निदेशक की भूमिका रमन बंसल, अंकुर गुप्ता, आशीष गुप्ता व मोहित गोयल ने अदा की। ख्याति प्राप्त टीवी कलाकार योगेश अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता व पद्मश्री सुरेश वाडेकर के नेतृत्व में कलाकारों की टीम ने मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्शों को जीवन में उतारें : पवन जिंदल
मुख्य अतिथि पवन जिंदल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए। इस कार्यक्रम के लिए वैश्य समाज बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि सच्चे समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन के जीवन काल की रोचक जानकारी और उनका चरित्र आज की युवा पीढ़ी को बहुत बड़ी शिक्षा देता है। मंचन के माध्यम से समाज के लोगों को सीख लेनी चाहिए कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपना लक्ष्य नहीं छोड़ना चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में पदमसेन गुप्ता, बृजभूषण गोयल, राजेश गोयल, पंकज गोयल, डाॅ. अरविंद गोयल, डा. नितिन बंसल, अनिल गुप्ता व प्रवीन मित्तल ने शिरकत की। प्रदीप अग्रवाल, प्रवीन मित्तल, गगन जिंदल, प्रेम सिंगला, सुशील जैन व जितेंद्र सिंगला शामिल हुए। अग्रकुल सेवा संस्था के प्रधान विनोद गुप्ता ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed