फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Artisans were given information about the digital payment system.

Karnal News: कारीगरों को दी डिजिटल भुगतान प्रणाली की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Artisans were given information about the digital payment system.
करनाल। भारत सरकार सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एमएसएमई-विकास कार्यालय की ओर से बुधवार को कार्यालय परिसर में पीएम विश्वकर्मा के लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय पीएम विश्वकर्मा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ एमएसएमई-डीएफओ की सहायक निदेशक मीतू सरोवा ने किया। इसमें उन्होंने पीएम विश्वकर्मा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात जिला एमएसएमई केंद्र से सुमित मलिक द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न एमएसएमई योजनाओं की जानकारी दी गई और प्रतिभागियों द्वारा राज्य योजनाओं से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का समाधान किया गया। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन विकास कश्यप द्वारा पैकेजिंग ब्रांडिंग एवं ऑनलाइन उपस्थिति के महत्व पर प्रकाश डाला गया। पारंपरिक कारीगरों को वर्तमान समय की बाजार आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को ढालने की आवश्यकता बताई गई। इसमें लगभग 100 पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इसके बाद एमएसएमई-डीएफ के सहायक निदेशक मुकेश वर्मा द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना के विभिन्न घटकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने योजना के अंतर्गत उपलब्ध प्रशिक्षण टूलकिट सहायता विजिटिंग कार्ड की उपयोगिता प्रदर्शनियों तथा पीएम विश्वकर्मा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया। इसके बाद एमएसएमई-डीएफ के उपनिदेशक केसी मीणा द्वारा एमएसएमई मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की गई और कारीगरों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed