फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Arju was the first in the speech and Swati was the first in poster making

भाषण में आरजू तो पोस्टर मेकिंग में स्वाति रही प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
Arju was the first in the speech and Swati was the first in poster making
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। राजकीय महाविद्यालय की वाईआरसी यूनिट व रेड रिबन क्लब की ओर से एड्स एवं टीबी विषय पर भाषण, प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन व पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता करवाई गई। इस दौरान पोस्टर मेकिंग में बीए प्रथम वर्ष की स्वाति ने पहला स्थान पाया। बीए तृतीय वर्ष की रीटा नेे द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में आरजू ने प्रथम स्थान, रितिका ने द्वितीय व अजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस दौरान प्राचार्या बलजीत कौर ने विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस जानलेवा बीमारी का अभी तक कोई इलाज संभव नहीं है। इसलिए बचाव में ही समझदारी है। युवाओं को इसके बारे जानकारी होना जरूरी है, तभी वे इस जानलेवा बीमारी से स्वयं को बचा सकते हैं। इसी कड़ी में यह प्रतियोगिता करवाई गई है। महाविद्यालय की वाईआरसी यूनिट की प्रो. रजनी गोयल व प्रो. लखविंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को एड्स के बारे में जागरूक कर दूसरे लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा महाविद्यालय में प्लेसमेंट व पर्सनालिटी डेवलपमेंट सेल के तत्वावधान में साप्ताहिक कार्यशाला लगाई गई। प्रो. राकेश शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों की जिस विषय में अधिक रुचि है, उसी क्षेत्र की तैयारी करनी चाहिए। डॉ. अनिल धवन ने विद्यार्थियों को संवाद कौशल के बारे जानकारी दी। रोजगार इकाई के प्रो. प्रतिभा के निर्देशन में कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान प्रो. अशोक बंसल, प्रो. विनोद शर्मा, रितु, सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed