फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Arghya was offered to the Sun amidst the chants of Chhath Maiya.

Karnal News: छठ मईया की जयघोष के बीच सूर्य को दिया अर्घ्य

Tue, 28 Oct 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 28 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Arghya was offered to the Sun amidst the chants of Chhath Maiya.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने छठ मईया की जयघोष के साथ सूर्य काे अर्घ्य दिया। सोमवार शाम को श्रद्धालुओं ने पश्चिमी यमुना नहर, उत्तम नगर के घाट के पानी में डुबकी लगा घंटों ठंडे पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर और सूर्य मंदिर में भगवान सूर्य की मूर्ति पर चढ़ा कर पूजा का समापन होगा।
सोमवार दोपहर को महिलाएं अपने परिवार सहित पश्चिमी यमुना घाट और उत्तम नगर के घाट पर पहुंची। छठी मईया के गीतों व भजन से माहौल गुंजायमान रहा, जिनकी मनोकामना पूरी हुई उन श्रद्धालुओं ने दंडवत हो घाट में सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पर्व सेवा समिति मंडल (सूर्य मंदिर) ने सूर्य मंदिर को भव्य रूप में सजाया। पश्चिमी यमुना नहर के घाटों पर लोगों को पूजा करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए मंडल के सदस्य दिन-रात अपनी डयूटी निभा रहे हैं। एनाउंसमेंट के जरिये लोगों का मार्गदर्शन किया गया। दूसरी ओर प्रशासन की ओर से नहर में किश्ती पर कर्मचारी तैनात रहे ताकि कोई अप्रिया घटना न हो।
विज्ञापन

सूर्य मंदिर के प्रधान सुरेश कुमार यादव ने कहा कि आज बड़ी संख्या में लोगों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मनोकामनाएं मांगी। उन्होंने कहा कि छठ भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व है। यह लगातार चार दिनों तक पूरी आस्था और विश्वास के साथ मनाया जाता है। इसमें कठोर नियमों का पालन करना होता है। उन्होंने कहा कि संतान प्राप्ति के लिए इस व्रत को बेहद लाभकारी माना गया है। इसके अलावा जिन्हें संतान है वे भी संतान की लंबी आयु के लिए इस व्रत को रखते हैं। ज्योतिषी के अनुसार जिनकी कुंडली में सूर्य अच्छी स्थिति में नहीं है उन्हें इस व्रत को करने से अत्यधिक लाभ होता है। इस अवसर पर पार्षद सुधीर यादव, जंग बहादुर यादव, सुरेश कुमार यादव, अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, रोहित कुमार, राम दयाल यादव, शत्रुघन राय व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed