फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ardana School's Kho-Kho team became district champion

Karnal News: अरड़ाना स्कूल की खो-खो टीम बनी जिला चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ardana School's Kho-Kho team became district champion
असंध। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय अरड़ाना की लड़कों की खो-खो टीम ने लगातार दूसरी बार करनाल में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल है। विजेता खिलाड़ियों का स्कूल में स्वागत किया गया।
विज्ञापन


विद्यालय के इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि अंडर-11 आयु वर्ग में लड़कों की खो-खो की टीम का मुकाबला 22 अगस्त को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुआ। इसमें टीम ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। स्कूल के मुख्य अध्यापक सत्य प्रकाश ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय खेल कोच कश्मीर शास्त्री को जाता है। उन्हीं के कुशल मार्गदर्शन की बदौलत विद्यालय के लड़कों की टीम ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन


इस मौके पर अध्यापक जगदीप, सुखदेव, जगजीत, मदन व अन्य सभी अध्यापकों ने बच्चों के उत्कृष्ट परिणाम की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed