फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Archer Riddhi Four won two medals in Khelo India

Karnal News: तीरअंदाज रिद्धि फोर ने खेलो इंडिया में जीते दो पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Archer Riddhi Four won two medals in Khelo India
करनाल। जिले की बेटी रिद्धि फोर ने एक बार फिर जिले के साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तीरंदाजी के मुकाबले में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया है। यह उपलब्धि उन्होंने मिक्स टीम और टीम इवेंट में हासिल की है।
विज्ञापन

विदित है कि 25 मई से तीन जून तक खेलो इंडिया के तीसरे संस्करण का आयोजन उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में किया गया। दस दिवसीय इस प्रतियोगिता में 208 विश्वविद्यालयों से करीब चार हजार से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। शनिवार को इस प्रतियोगिता का समापन हो गया। इवेंट के बाद ही वहां से सिंगापुर के लिए निकल गई। जहां पर वह 5 से 10 जून तक एशिया कप खेलेगी।
विज्ञापन

एशिया कप के लिए वह भारतीय टीम में पहले नंबर पर चयनित हुई हैं। सिंगापुर से वह सीधा पेरिस जाएंगी। जहां पर वह 2024 में खेले जाने वाले ओलंपिक की तैयारी करेंगी। आने के बाद वह जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप आयरलैंड में निशाना साधेगी। पिता मनोज फोर ने बताया कि वह मूलरूप से घरौंडा के गांव शेखपुरा खालसा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े आठ साल की उम्र में ही रिद्धि ने अपने हाथों में धनुष उठा लिया। रिद्धि का कहना है कि उन्होंने साढ़े आठ वर्ष की उम्र में ही निशानेबाजी को खेल खेलना शुरू किया। लक्ष्य को ध्यान में रखकर हर दिन कड़ी मेहनत करती है। ताकि देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड लेकर आ सके।



बॉक्स



ये है उपलब्धियां



रिद्धि को धनुष बाण चलाते हुए आज 11 वर्ष हो गए है। 2022 में उन्होंने थाईलैंड में आयोजित एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता। पिछले वर्ष तुर्की में आयोजित वर्ल्ड कप में गोल्ड के अलावा अबतक देश में 62 नेशनल पदक और विदेश में 10 अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी है। उनका लक्ष्य 2024 पेरिस (फ्रांस) में आयोजित होने वाले ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड लेकर आना है।



बॉक्स



मिश्रि टीम और टीम में क्या है अंतर



एक मिश्रित टीम में दो तीरंदाज होते हैं, एक पुरुष और एक महिला, एक ही श्रेणी (एक ही धनुष के साथ) में निशानेबाजी करते हैं। एक टीम में एक ही श्रेणी (एक ही धनुष के साथ) में एक ही लिंग के तीन तीरंदाज होते हैं।





बॉक्स



दूसरे दिन भी शुभम में जीता गोल्ड



खेलो इंडिया में आयोजित आखिरी दिन भी तलवारबाजी में बरास गांव के शुभम ने टीम इवेंट में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को गोल्ड दिलाने में मदद की। वीरवार को इंडिविजुअल में गोल्ड जीतने के बाद उनका टीम इवेंट शनिवार को हुआ। उन्होंने इस प्रतियोगिता में गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की ओर भाग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed