{"_id":"6557d8ecd7d6337c700ab0d4","slug":"apply-for-up-to-two-awards-karnal-news-c-18-knl1008-264776-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पुरस्कार के लिए दो तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पुरस्कार के लिए दो तक करें आवेदन
Sat, 18 Nov 2023 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 18 Nov 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
करनाल। ऊर्जा संरक्षण में दक्षता हासिल करने के दृष्टिगत औद्योगिक, वाणिज्य व आवासीय भवनों को राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों से अलंकृत किया जाएगा। इसके लिए नवीं एवं नवीकरणीय उर्जा विभाग ने 2022-23 के लिए विभिन्न श्रेणियों में आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 2 दिसंबर निर्धारित है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने दी। उन्होंने बताया इनोवेशन, नई प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाएं वेबसाइट www.hareda.gov.in पर आवेदन कर सकती हैं। संवाद
विज्ञापन