{"_id":"69af1e8891a5982c620b021b","slug":"apply-for-sports-equipment-by-31st-karnal-news-c-18-knl1018-861359-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खेल उपकरणों के लिए 31 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खेल उपकरणों के लिए 31 तक करें आवेदन
Tue, 10 Mar 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में खेल को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बने खेल परिसरों के लिए खेल उपकरण के आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्र में बने खेल परिसर के उपकरणों के लिए ग्राम पंचायत व कोच को जिला खेल विभाग को 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें क्रिकेट, वॉलीबॉल , फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल और कुश्ती शामिल हैं जिसके लिए आवेदन के लिए जिला खेल विभाग से या https://www.myscheme.gov.in/schemes/hposec पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। इसके बाद खेल विभाग की ओर से एक बजट जारी किया जाएगा और खेल उपकरण ग्राम पंचायत व कोच को साैंप दिए जाएंगे। इसमें संस्था/स्कूल का नाम, आवश्यक उपकरणों की सूची (जैसे फुटबॉल, क्रिकेट किट), और हस्ताक्षरित अनुरोध पत्र शामिल होना चाहिए। साथ में संस्था का विवरण जैसे ग्राम पंचायत/वार्ड सदस्य/संस्था का नाम और पता होना चाहिए।
उपकरणों की सूची आवश्यक खेल का नाम और सामग्री जैसे वॉलीबॉल, बॉक्सिंग किट, वेट ट्रेनिंग सेट होना चाहिए। साथ में सरपंच या संबंधित वार्ड पार्षद के हस्ताक्षर होने चाहिए और खेल के मैदान की नवीनतम तस्वीरें, यदि लागू हो तो उसे भी डालना होगा। संबंधित पंचायत के पास निर्धारित मानकों के अनुसार खेल मैदान या हॉल उपलब्ध होना चाहिए। खेल सामग्री को सुरक्षित रखने के लिए स्टोर की व्यवस्था भी अनिवार्य होगी। खेल विभाग ने पंचायत प्रतिनिधियों और नगर निकायों से समय सीमा के भीतर आवेदन सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि जिले में खेल सुविधाओं का विस्तार हो सके और अधिक से अधिक युवा खेल गतिविधियों से जुड़ सकें।
वर्जन
इच्छुक ग्राम पंचायतें निर्धारित आवेदन पत्र भरकर 31 मार्च तक जिला खेल विभाग को जमा करवा सकता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना है। खेल उपकरण उपलब्ध होने से गांव स्तर पर नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं का आयोजन संभव हो सकेगा- राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी